अध्यात्म

Aaj Ka Shubh Rang: आज 21 जुलाई को किस राशि के लिए कौन-सा रंग रहेगा शुभ? देखें 12 राशियों की सूची

Aaj Ka Shubh Rang: आज 21 जुलाई 2026 को आपके लिए किन-किन रंगों का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा? इस बारे में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकते हैं। चलिए जानें आज के दिन के 12 राशियों के लकी कलर के बारे में।

Image

21 जुलाई 2026 का शुभ रंग

Aaj Ka Shubh Rang 21 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक रंग का अपना महत्व है, जिनका संबंध किसी न किसी ग्रह व देवी-देवताओं से भी है। माना जाता है कि राशि के अनुसार रोजाना अपने कपड़ों के रंगों का चयन करने से पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट होती है। व्यक्ति खुश रहता है और सेहतमंद महसूस करता है। इसके अलावा शुभ रंगों की चीजें अपने पास रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि आज 21 जुलाई के दिन के 12 राशियों के शुभ रंग कौन कौन से हैं। साथ ही रंगों के महत्व के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे।

मेष राशि (Aries)-

लाल और सफेद रंग आज मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। लाल रंग को जहां नई शुरुआत व प्यार का प्रतीक माना जाता है। वहीं, सफेद रंग मन को शांति प्रदान करता है।

वृषभ राशि (Taurus)-

नीला और हरा रंग आज वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। नीला रंग शांति और स्थिरता को दर्शाता है। वहीं, हरा रंग नई शुरुआत और समृद्धि का संकेत दे रहा है।

मिथुन राशि (Gemini)-

सफेद और नीले रंग की चीजों का इस्तेमाल आज मिथुन राशि वालों के लिए करना शुभ रहेगा। सफेद रंग की चीजों से जहां आपको मानसिक शांति मिलेगी। वहीं, नीला रंग जीवन में स्थिरता लेकर आएगा।

कर्क राशि (Cancer)-

पीला और नारंगी रंग कर्क राशि वालों के लिए आज लकी रहेगा। पीला रंग मां लक्ष्मी को भी अति प्रिय है, जो कि धन की देवी हैं। वहीं, नारंगी रंग को आत्मविश्वास और साहस का प्रतीक माना जाता है।

सिंह राशि (Leo)-

लाल और हरे रंग की चीजों का इस्तेमाल करना आज सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। शास्त्रों में बताया गया है कि लाल रंग प्यार को बढ़ाता है और खुशियों को अट्रैक्ट करता है। वहीं, हरे रंग को नई शुरुआत, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है।

कन्या राशि (Virgo)-

नारंगी और हरा रंग आज कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन रंगों की चीजों के इस्तेमाल से न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि जीवन में शांति के साथ-साथ स्थिरता भी आएगी।

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि के लोग आज ज्यादा से ज्यादा हरे या नीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आप सकारात्मक रहेंगे और आपको कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही मानसिक तनाव दूर रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज 21 जुलाई को क्या है, मंगलवार को कौन सा व्रत है

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

पीले और हरे रंग के इस्तेमाल से आज वृश्चिक राशि वालों को लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में शांति, समृद्धि और स्थिरता आने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)-

पीला और लाल रंग आज धनु राशि वालों के लिए लकी रहेगा। पीला रंग जहां खुशियों को अट्रैक्ट करता है। वहीं, लाल रंग नई शुरुआत, प्यार और शक्ति का प्रतीक है। हालांकि, इसे आने वाले किसी बड़े खतरे से भी जोड़ा जाता है।

मकर राशि (Capricorn)-

हरा और नीला रंग आज मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। हरे रंग के इस्तेमाल से जहां आपको मानसिक शांति मिलेगी। वहीं, नीला रंग जीवन में स्थिरता, शांति और ठहराव लेकर आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि वालों के लिए हरे के साथ-साथ सफेद रंग की चीजों का इस्तेमाल करना भी आज शुभ रहेगा। ये रंग आपके जीवन में ठहराव, खुशियां, स्थिरता व शांति लेकर आएंगे। साथ ही आपको कुछ बड़ा हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे।

मीन राशि (Pisces)-

पीला और लाल रंग आज मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन चीजों के इस्तेमाल से आपको न सिर्फ मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि आप पहले से ज्यादा संतुष्ट भी रहेंगे।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article