Aaj 21 July 2026 Ko Kya Hai: धार्मिक दृष्टि से 21 जुलाई 2026, वार मंगलवार यानी आज का दिन खास है। हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और नवमी तिथि रहेगी। अष्टमी तिथि आज सुबह 05:16 बजे तक थी, जिसके बाद अब नवमी तिथि चल रही है। इसके अलावा 3 महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी आज हैं। चलिए जानें आज के व्रत-त्योहार, महत्व और शुभ मुहूर्त आदि के बारे में।
आज 21 जुलाई को क्या है?
द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज 21 जुलाई 2026 को 3 खास व्रत-त्योहार का संयोग बन रहा है।
- मंगलवार व्रत
- पार्वती जयंती
- मासिक दुर्गाष्टमी
आज 21 जुलाई की तिथि
बता दें कि पार्वती जयंती का व्रत हर साल आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है, जबकि मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारम्भ आज 21 जुलाई 2026 की सुबह 04:02 मिनट से हुआ है, जो कि कल 22 जुलाई 2026 की सुबह 05:16 मिनट पर समाप्त होगी। इस हिसाब से आज 21 जुलाई 2026, मंगलवार को पार्वती जयंती के साथ मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ग्रहों के राजा का हुआ नक्षत्रों के राजा 'पुष्य' में प्रवेश, अब चमकेगा इन 7 राशियों का नाम
आज 21 जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्त
| मुहूर्त का नाम | अवधि |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:14 से सुबह 04:55 तक |
| प्रातः संध्या | सुबह 04:35 से सुबह 05:36 तक |
| अभिजित मुहूर्त | दोपहर 12:00 से दोपहर 12:55 तक |
| अमृत काल | दोपहर 01:58 से दोपहर 03:41 तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02:44 से दोपहर 03:39 तक |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 07:17 से शाम 07:38 तक |
| सायाह्न संध्या | शाम 07:19 से रात 08:20 तक |
| निशिता मुहूर्त | रात 12:07 से रात 12:48 तक (22 जुलाई) |
आज किस भगवान की पूजा करें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। आज 21 जुलाई 2026 को मंगलवार है, जिस हिसाब से आज बजरंगबली की उपासना करना शुभ रहेगा। इसके अलावा पार्वती जयंती होने के कारण देवों के देव महादेव की अर्धांगिनी मां पार्वती की उपासना की जाएगी। साथ ही आज आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तजनों को लाभ हो सकता है क्योंकि मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत भी रखा जा रहा है।
बता दें कि पार्वती जयंती के दिन व्रत रखने और देवी पार्वती की पूजा करने से भक्तों को जीवन की तमाम समस्याओं से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में प्यार का आगमन होता है। वहीं, मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति की शत्रुओं से रक्षा होती है। जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है और सेहत अच्छी रहती है। इसके अलावा हनुमान जी की कृपा से बिगड़े काम बनते हैं और व्यक्ति नकारात्मक चीजों से दूर रहता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस मूलांक वाले लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं, लेकिन खुद भटक जाते हैं
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
