Aaj Ka Panchang 20 July 2026: किसी भी दिन की तिथि, योग, नक्षत्र, करण और मुहूर्त आदि के बारे में पंचांग के जरिए पता चल सकता है। साथ ही पंचांग ग्रहों की स्थिति और दिशाओं आदि की जानकारी देता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 जुलाई 2026 के दिन की शुरुआत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि से हुई है, जो कि सुबह 04:03 मिनट पर समाप्त भी हो गई है। वहीं, इसके बाद अब अष्टमी तिथि चल रही है। इसके अलावा इस वक्त नक्षत्र हस्त है, जो कि शाम 07:09 मिनट पर समाप्त होगा। आज हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। चलिए अब विस्तार से जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर करण, दिशा, ग्रह गोचर और चंद्र मास आदि के बारे में।
शुभ-अशुभ योग
शिव योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो कि शाम 06:36 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद दिन के अंत तक सिद्ध योग रहने वाला है। इसके अलावा विडाल योग और रवि योग सुबह 11:34 मिनट से शाम 07:09 मिनट तक रहेंगे, जबकि आडल योग सुबह 05:36 से सुबह 11:34 और शाम 07:09 से सुबह 05:36 मिनट तक रहेगा।
करण
करण गर से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो दोपहर में 03:41 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद वणिज करण कल सुबह 04:03 मिनट तक रहेगा।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
आज 20 जुलाई 2026 को सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 36 मिनट है, जबकि सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 19 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त देर रात को 11 बजकर 04 मिनट पर होने वाला है।
हिंदू संवत और चंद्र मास
वर्तमान में सिद्धार्थ विक्रम संवत 2083 और शक संवत 1948 पराभव व रौद्र है, जबकि गुजराती संवत 2082 पिंगल है। चंद्र मास की बात करें तो आज आषाढ़ पूर्णिमांत और आषाढ़ अमान्त रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जानिए इच्छाओं के अनुसार देवी-देवताओं की कृपा पाने का मार्ग
20 जुलाई के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:14 से सुबह 04:55 तक
- प्रातः संध्या: सुबह 04:34 से सुबह 05:36 तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 से दोपहर 12:55 तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:45 से दोपहर 03:39 तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:18 से शाम 07:38 तक
- सायाह्न संध्या: शाम 07:19 से रात 08:21 तक
- अमृत काल: दोपहर 12:55 से दोपहर 02:35 तक
- निशिता मुहूर्त: रात 12:07 से रात 12:48 (21 जुलाई) तक
20 जुलाई के अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल: सुबह में 07:19 से 09:02 तक
- यमगंड काल: सुबह 10:44 से दोपहर 12:27 तक
- गुलिक काल: दोपहर में 02:10 से 03:53 तक
- वर्ज्य काल: सुबह में 03:42 से 05:25 तक (21 जुलाई)
- दुर्मुहूर्त: दोपहर में 12:55 से 01:50 तक, दोपहर में 03:39 से 04:34 तक
- भद्रा: सुबह में 04:02 से 05:36 (21 जुलाई)
दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र का विचार
- आज पूर्व में दिशा शूल है।
- आज चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में रहेगा।
- राहु का वास आज उत्तर-पश्चिम दिशा में रहेगा।
- शिव जी का वास 21 जुलाई 2026 तक सुबह 04 बजकर 02 मिनट तक भोजन पर रहेगा।
- कुम्भ चक्र दक्षिण दिशा में रहेगा।
आज किन ग्रहों का गोचर होगा?
आज 20 जुलाई 2026 को सूर्य ग्रह का पुष्य नक्षत्र में गोचर होगा, जबकि चंद्र महाराज चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस मूलांक वाले लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं, लेकिन खुद भटक जाते हैं
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
