Aaj Ka Rashifal: श्रावण शुक्ल नवमी पर किसकी चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 21 अगस्त 2026: श्रावण शुक्ल नवमी के दिन ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में नए अवसर ला सकती है। जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल, शुभ रंग, अंक और आसान उपाय।

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 21 अगस्त 2026: आज शुक्रवार है, चन्द्रमा वृश्चिक, राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल मिथुन, बुध व गुरु कर्क व सूर्य सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। श्रावण माह चल रहा है। शुक्ल पक्ष नवमी है। भगवान शिव व माता भगवती जी की उपासना करें। रुद्राभिषेक करें। गंगा जल व इत्र से रुद्राभिषेक करने से शिव भक्ति प्राप्त होती है। शिव पुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बटुक भैरव उपासना का बहुत लाभ मिलेगा। शंकराचार्य जी द्वारा रचित बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें। आज माता दुर्गा जी की उपासना के क्रम में उनके एक सौ आठ नाम का जप करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। किसी अभीष्ट सिद्धि प्राप्ति व मनोवांछित मनोकामना पूर्ति हेतु सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ बहुत फलदायी रहेगा। सप्तअन्न का दान करें। रुद्राभिषेक करें। शिव उपासना के क्रम में पार्थिब शिवलिंग का पूजन करें। सप्ताह में एक दिन व्रत रहें व प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर भगवान शिव की उपासना करें व दीप दान करें। श्रावण माह में शिव मंदिर में श्री रामचरित मानस का पाठ कराने से सुख व समृद्धि आती है। दान-पुण्य व तीर्थ का क्रम बना रहे। घर के मंदिर में परिवार के सभी लोग मिलकर भगवान नाम का संकीर्तन करें।

21 अगस्त 2026 आज का राशिफल

12 राशियों का आज का राशिफल

1. मेष

आज चन्द्रमा अष्टम गोचर में हैं। चतुर्थ गुरु व सूर्य बिजनेस में बड़ा लाभ दे सकते हैं। शनि व केतु बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर लाभ देंगे। जल्द ही जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। सायंकाल धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

End of Feed