Rashifal 23 May 2023: विनायक चतुर्थी पर मेष समेत इन राशियों पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, जानें आज का राशिफल यहां
Horoscope 23 May 2023 In Hindi: विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2023) का दिन मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) यहां।
Horoscope 23 May 2023 In Hindi: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र का तृतीत चरण है तथा चन्द्रमा मिथुन राशि (Mithun Rashi) में रहेंगे। गुरु मेष में गोचर कर रहे हैं। शनि कुम्भ में हैं जिसके स्वामी शनि (Shani) हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। चन्द्रमा व शुक्र एक साथ मिथुन (Mithun Rashi) में है। आज तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मिथुन राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
आज चन्द्रमा व गुरु का गोचर नौकरी में परिवर्तन के अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें। गाय को गुड़ खिलाएं।
आज का वृषभ राशिफल (Today Taurus Horoscope)
आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। मंगल गोचर के कारण गृह निर्माण के नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
आज का मिथुन राशिफल (Today Gemini Horoscope)
शुक्र व चन्द्रमा एकसाथ इसी राशि में हैं। मंगल गोचर मंगलमय है। नौकरी में प्रगति होगी। मेष के गुरु के कारण व्यवसाय में सफलता आसान है। मैनेजमेंट व फाइनेंस फील्ड के लोग नौकरी परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें।
आज का कर्क राशिफल (Today Cancer Horoscope)
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का इस राशि से द्वादश व सूर्य का वृष गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
आज का सिंह राशिफल (Today Leo Horoscope)
आज चन्द्रमा इसी राशि से एकादश है। गुरु मेष व सूर्य वृष में हैं। धार्मिक यात्रा के लिए शुभ है। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू व मसूर का दान करें।पिता का आर्शीवाद लें।
आज का कन्या राशिफल (Today Virgo Horoscope)
चन्द्रमा का दशम व मेष के गुरु आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
आज का तुला राशिफल (Today Libra Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि से नवम व सूर्य अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
आज का वृश्चिक राशिफल (Today Scorpio Horoscope)
आज नौकरी में संघर्ष है। शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता देगा। तुला व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। पिता का आशीर्वाद लें। मंगल के बीज मंत्र का जप करें।
आज का धनु राशिफल (Today Sagittarius Horoscope)
गुरु पंचम व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम रहकर आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। सूर्य इसी राशि से खष्ठम हैं। नौकरी में उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
आज का मकर राशिफल (Today Capricorn Horoscope)
चन्द्रमा खष्ठम तथा राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं। संतान की शिक्षा को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उडद व गुड़ का दान करें।
आज का कुंभ राशिफल (Today Aquarius Horoscope)
आज का दिन नौकरी में प्रोग्रेस का है। इस राशि के शनि व वृष का सूर्य तथा पंचम चन्द्रमा शिक्षा सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
आज का मीन राशिफल (Today Pisces Horoscope)
आज नौकरी में तृतीय सूर्य तथा द्वादश शनि मंगलमय रहेंगे। इस राशि से दूसरे गुरु राजनीति में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें।