Diwali Horoscope : दीपावली पर बरसेगी इन 5 राशियों पर माता लक्ष्मी की कृपा, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दीपोत्सव

Diwali Horoscope 8 November 2026: दीपावली का पर्व आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का राशिफल क्या कह रहा है?

Diwali Horoscope 8 November 2026: 8 नवंबर 2026, रविवार को दीपावली का पावन पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर चंद्रमा और सूर्य दोनों तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु सिंह और शनि मीन राशि में स्थित हैं, जबकि अन्य ग्रहों की स्थिति पहले जैसी बनी हुई है। दीपावली पर ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशि वालों के लिए कारोबार में नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रही है। वहीं कुछ राशियों के लिए परिवार और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

Diwali Horoscope 8 November 2026  दीपावली का राशिफल

दीपावली का राशिफल (Image AI Generated and Newsroom Verified)

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, दीपावली की अमावस्या की रात्रि धन, पद, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए विशेष मानी जाती है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। लक्ष्मी पूजन के साथ गणपति पूजन अवश्य करना चाहिए। माता दुर्गा की उपासना भी शुभ रहेगी। परिवार के साथ दीपावली मनाएं और माता-पिता व घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान को सजाएं तथा मिट्टी के दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दीपावली का दिन कैसा रहने वाला है।

End of Feed