अध्यात्म

Horoscope Today, 9 May 2023: हनुमान जी आज इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated May 9, 2023, 07:53 AM IST

Horoscope Today, 9 May 2023 (Aaj Ka Rashifal): कैसा रहेगा आज का दिन? क्या है आज का राशिफल? आज क्या कहते हैं आपके सितारे? मिलेंगे सभी सवालों के जवाब यहां। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Image

Free Horoscope Today 09 May 2023: आज का राशिफल हिंदी में यहां देखें

Horoscope Today, 9 May 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में मूल नक्षत्र के तृतीय चरण में है। गुरु-सूर्य इस समय मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मकर राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

Aaj Ka Rashifal, 9 May 2023 In Hindi

आज का मेष राशिफल

आज शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन मंगलमय है। व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का व्यय हो सकता है। गुरु गोचर के कारण नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है।

आज का मिथुन राशिफल

चन्द्रमा व शुक्र आईटी व बैंकिंग नौकरी में सफलता दे सकता है। सूर्य -बुध गोचर बिजनेस में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी।

आज का कर्क राशिफल

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व गुरु का गोचर आध्यात्मिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। मंगल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

आज का सिंह राशिफल

आज का दिन छात्रों के लिए मंगलमय है। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। ऊनी वस्त्र का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।

आज का कन्या राशिफल

आर्थिक व स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। नौकरी में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

आज का तुला राशिफल

चन्द्रमा व शुक्र गोचर शुभ है। नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। परिवार का सहयोग रहेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल

आज मंगल व शुक्र व्यवसाय में उन्नति देगा। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल है।

आज का धनु राशिफल

पंचम गुरु संतान के लिए मंगलमय हैं। शुक्र व शनि का अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

आज का मकर राशिफल

शनि व शुक्र नौकरी में प्रगति देगा।राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। मूंग का दान करें।

आज का कुंभ राशिफल

आज का दिन पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस का है। गुरु तृतीय रहकर व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

आज का मीन राशिफल

आज चन्द्रमा व गुरु शुभ हैं। इस राशि से द्वितीय सूर्य व गुरु व्यवसाय व नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। अपने गुरु का आशीर्वाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article