अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish 09 May 2023: बजरंगबली की कृपा से आज इन 3 मूलांक के लोग कमाएंगे अथाह पैसा

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated May 9, 2023, 07:54 AM IST

Ank Jyotish Numerology Predictions 9 May 2023: दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी अनुसार मंगलवार का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। जानिए ये कौन से मूलांक हैं।

Image

Today Ank Jytoish 9 May 2023: आज का अंक ज्योतिष राशिफल हिंदी में यहां देखें

Ank Jyotish Numerology Predictions 9 May 2023 In Hindi: आज 09 मई 2023 है। 09 का अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। 09 का अंक धर्म व आध्यात्म का प्रतीक है। आज 09-05-2023 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। मंगल गुरु व सूर्य परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 1,3 तथा 2 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Today Ank Jyotish Numerology Predictions 9 May 2023

जन्मांक 01 - शुभ अंक-02 व 03

करियर- नौकरी में प्रगति होगी।सूर्य व मंगल मित्र हैं। भग्यांक03 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ इत्यादि का दान करें।

जन्मांक 02 - शुभ अंक-01 व 03

करियर- व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 03 व 09 का व्यक्ति नौकरी में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक03 - शुभ अंक-01 व 02

करियर- गुरु व मंगल मित्र हैं। आज बैंकिंग, आईटी व मेडिसिन व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेतन हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04- शुभ अंक-06 व 07

करियर- नौकरी में आशातीत सफलता मिलेगा। बैंकिंग, मीडिया व एजुकेशन फील्ड में प्रोमोशन का संकेत है। व्यवसाय बेहतर होना चाहिए।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

जन्मांक 05 - शुभ अंक-04 व 07

करियर-व्यवसाय में जन्मांक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06-शुभ अंक-05 व 08

करियर-आज मीडिया, फ़िल्म, मेडिसिन व टीचिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन है। श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें। नौकरी में भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 - शुभ अंक-04 व 06

करियर- नौकरी को लेकर नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन करना पड़ सकता है। किसी विशेष दायित्व निर्वहन के आनन्द को महसूस करेंगे। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 - शुभ अंक-04 व 06

करियर-आज का दिन व्यवसाय में लाभ व सफलता का है। शनि, उसके मित्र ग्रह बुध व शुक्र मीडिया, फ़िल्म, आईटी व एडमिनिस्ट्रेटिव नौकरी वालों को सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। मसूर का दान करें।

जन्मांक 09 - शुभ अंक-01 व 03

करियर-आज मंगल, गुरु व सूर्य व्यवसाय को नई दिशा देगा। गुरु प्रशासनिक सेवा व राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता देगा।

स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। मंगल के द्रव्यों मसूर व अनार इत्यादि का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article