Aaj Ka Rashifal : मई का अंतिम दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, पढ़ें 31 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 31 May 2026 : आज ज्येष्ठ अधिकमास की पूर्णिमा तिथि है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, आइए राशिफल से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 31 May 2026 : पुरुषोत्तम मास के पावन समय में 31 मई 2026, रविवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य वृष राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करना शुभ रहेगा। गुड़, मिष्ठान, फल और शीतल जल का दान पुण्यदायी माना गया है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ धन लाभ के योग बना सकता है। भगवान शिव का गंगाजल और इत्र से अभिषेक करें तथा प्रातःकाल सूर्य को अर्घ्य दें। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल क्या कह रहा है।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 31 May 2026 : 31 मई का राशिफल

31 मई का राशिफल

मेष राशि का 31 मई का राशिफल

आज सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव में हैं जबकि चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु का मिथुन राशि में गोचर धार्मिक कार्यों और पुण्य अवसरों से जोड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोग नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें।

End of Feed