Horoscope Today ( Aaj Ka Rashifal) 30 October 2023 In Hindi: राशिफल के अनुसार 30 अक्टूबर का दिन मेष राशि वालों को धन का लाभ दे सकता है। वहीं कर्क वाले अपने काम मे परिवर्तवन कर सकते हैं। तुला राशि के जातकों को काम में सफलता मिल सकती है। वृश्चिक वालों को परेशान होना पड़ सकता है। मकर राशि के जातक थोड़ा तनाव में रहेंगे। कुंभ राशि के जातक किसी नये का आरंभ कर सकते हैं। वहीं मीन राशि के जातको के छात्रों का मेहनत से सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं ग्रहों के चाल बदलने से सभी राशियों का क्या हाल होगा। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल हिंदी में।
Aaj Ka Rashifal
मेष आज का राशिफल ( Aries Today Horoscope)
स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब के लिए समय संघर्ष का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।
शुभ रंग --लाल व सफेद
शुभ अंक --01 व 03
वृष आज का राशिफल (Taurus Today Horoscope)
बिजनेस में नवीन कार्यों की सम्भावना है।वाद विवाद से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला
शुभ अंक --02 व 06
मिथुन आज का राशिफल ( Gemini Today Horoscope)
धार्मिक अनुष्ठान के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान के करियर सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें।तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी ।
शुभ अंक --04 व 07
कर्क आज का राशिफल ( Cancer Today Horoscope)
जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं । जॉब में लगातार डेडिकेशन से लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आज का उपाय ---कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मसूर का दान करें।।
शुभ रंग ---सफेद व नारंगी।
आज का शुभ अंक --03 व 05
सिंह आज का राशिफल ( Leo Today Horoscope)
आप बिजनेस में प्रोग्रेस है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयास में रहेंगे।आफिसर्स की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।आज का उपाय --- श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें।।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।।
आज का शुभ अंक--02 व 09
कन्या आज का राशिफल ( Virgo Today Horoscope)
आप नेक दिल इंसान हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। । छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।आज का उपाय --- श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द व काली मिर्च का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व नीला ।
आज का शुभ अंक --05 व 07
तुला आज का राशिफल (Libra Today Horoscope)
पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।आज का उपाय --हनुमान की उपासना करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
आज का शुभ अंक ---03 व 07
वृश्चिक आज का राशिफल ( Scorpion Today Horoscope)
जॉब में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग --नारंगी व पीला ।
आज का शुभ अंक --04 व 08
धनु आज का राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज बिजनेस में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।
शुभ रंग --पीला व लाल।
आज का शुभ अंक --02 व 03
मकर आज का राशिफल ( Capricon Today Horoscope)
जॉब में स्ट्रगल है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर करें,सामंजस्य बढ़ाएं। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में विवाह की बात घर में होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान सहायक है।
शुभ अंक -नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक -04 व 07
कुम्भ आज का राशिफल ( Aquarius Today Horoscope)
बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट की प्राप्ति से खुश रह सकते हैं। जॉब में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक --01 व 02
मीन आज का राशिफल ( Pisces Today Horoscope)
छात्रों के करियर में सफलता है। जॉब में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । घर के वास्तु दोष को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। विद्वानों का योगदान रहेगा।आज का उपाय ---महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। उड़द का दान शुभ है।
आज का शुभ अंक --02 व 03
