Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों के जीवन में आज आएगा बड़ा बदलाव, कोई जरूरी काम भी हो सकता है पूरा

Aaj Ka Rashifal (25 October 2026, आज का राशिफल): राशि अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को अपने साथ किसी भी दिन घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिल सकती है। चलिए अब जानें 25 अक्टूबर 2026, रविवार के 12 राशियों के आज के राशिफल के बारे में।

Aaj Ka Rashifal (25 October 2026, आज का राशिफल): आज चन्द्रमा व शनि एक साथ मीन राशि में हैं। राहु कुंभ में, सूर्य-बुध व शुक्र तुला में, गुरु-मंगल कर्क में तथा केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। आज रविवार का दिन है, ऐसे में विष्णु सहस्रनाम, बटुकभैरव स्तोत्र व श्री आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। इसके अलावा आप फल व सात अन्न का दान भी कर सकते हैं। आज भगवान शिव के मंदिर में पीपल व बेल का पेड़ लगाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग किसी संकट में हैं, उनके लिए गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना आज अच्छा रहेगा। साथ ही सूर्योपासना करें और पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। चलिए अब सुजीत जी महाराज से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के आज के राशिफल, उपाय, शुभ रंग, प्रिय अंक और भाग्य प्रतिशत के बारे में।

25 अक्टूबर का राशिफल

25 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि

चन्द्रमा व शनि बारहवें भाव में और गुरु-मंगल चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन टीचिंग, बैंकिंग व आईटी से जुड़े क्षेत्रों में नौकरी कर रहे लोगों के लिए दबाव भरा रहेगा। ऐसे में आपको टाइम मैनेजमेंट व वर्क डिस्ट्रीब्यूशन का ख्याल रखना होगा। नौकरी में बदलाव व व्यवसाय की योजनाएं बनाना आज बेहतर रहेगा। लव लाइफ को लेकर आज आप खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।

End of Feed