Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 22 September 2026: मंगलवार को चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल कर्क राशि, केतु सिंह, राहु कुंभ, शनि मीन तथा सूर्य और बुध कन्या राशि में स्थित हैं। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। आज व्रत रखकर सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। हनुमान जी के 12 नामों का जप और हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ भी कर सकते हैं। भाद्रपद माह चल रहा है, ऐसे में भगवान विष्णु की उपासना के साथ अन्न, हल्दी, पीले वस्त्र और सात अन्न का दान करना भी शुभ रहेगा। माता-पिता और बड़े भाई के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
22 सितंबर का राशिफल
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति का असर करियर, बिजनेस, धन, लव लाइफ और स्वास्थ्य पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
सप्तम भाव में शुक्र का गोचर बिजनेस में लाभ के अवसर बनाएगा। चंद्रमा दशम भाव में और गुरु-मंगल चतुर्थ भाव में रहकर कामकाज में सहयोग देंगे। न्यू बिजनेस से जुड़े काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। जॉब और व्यवसाय को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास तेज करने होंगे। युवा लव लाइफ में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होने से बचें। जॉब परिवर्तन के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ अंक: 02 और 09
शुभ रंग: सफेद और पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
गुरु तीसरे भाव और चंद्रमा नवम भाव में रहकर जॉब में बड़े लाभ के अवसर बना सकते हैं। ऑफिस में विवादों से बचें और शांत रहकर काम करें। स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार रहेगा। तुला राशि का शुक्र आर्थिक लाभ के अवसर देगा। मंगल और चंद्रमा से आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें। शहद और गंगाजल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। तिल और उड़द का दान करें।
शुभ अंक: 04 और 08
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
दूसरे भाव में गुरु और अष्टम भाव में चंद्रमा बिजनेस के लिए अच्छे परिणाम दे सकते हैं। सूर्य और बुध चौथे भाव में शुभ फल देंगे। शनि दशम भाव में रहकर करियर को मजबूत करने के अवसर बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। जॉब के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा। कोई महत्वपूर्ण रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और युवा प्रेम के मामले में प्रसन्न रहेंगे।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
शनि नवम भाव में रहकर भाग्योदय के अवसर बनाएंगे। आज का दिन आपके लिए मंगलमय रह सकता है। राशि स्वामी चंद्रमा सप्तम भाव में और गुरु आपकी राशि में रहकर धार्मिक गतिविधियों में लाभ देंगे। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। सूर्य और बुध तीसरे भाव में हैं। मीडिया, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। जॉब परिवर्तन के लिए प्रयास करने का दिन है। लव लाइफ में यात्रा के सुखद पल मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है।
आज का उपाय: शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
सूर्य और बुध दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा छठे भाव में और गुरु व्यय भाव में रहेंगे। जॉब में किसी विशेष पद की प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिल सकती है। शुक्र का तीसरे भाव का गोचर सहयोग देगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। करियर में समय का सही उपयोग करें और काम को सही दिशा में आगे बढ़ाएं। मन को एकाग्र रखने की जरूरत है। छात्रों को करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें। सात अन्न का दान करें। पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
आज चंद्रमा पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु एकादश भाव में रहकर बिजनेस में प्रोग्रेस के अवसर बनाएंगे। शनि सप्तम भाव में तथा सूर्य-बुध आपकी राशि में रहकर जॉब और व्यवसाय में सफलता दे सकते हैं। आध्यात्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर में प्रगति मिलेगी। बुध आपकी राशि में रहकर आर्थिक सफलता के अवसर दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी परेशानियां माता-पिता से शेयर करें। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं।
आज का उपाय: हनुमान मंदिर जाएं। पिता का आशीर्वाद लें और फलों का दान करें।
शुभ अंक: 04 और 08
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी शुक्र आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। गुरु कर्क और चंद्रमा मकर राशि में रहकर आर्थिक लाभ के अवसर बनाएंगे। छात्र करियर में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। जॉब में प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को प्रसन्न करेगी। आंखों से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को आज विशेष सावधानी रखनी चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। विवादों से दूर रहें। मंगल रियल एस्टेट से जुड़े कामों में सफलता दे सकते हैं।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी मंगल गुरु के साथ नवम भाव में रहेंगे। भाग्य भाव के गुरु और तीसरे भाव के चंद्रमा के कारण जॉब और बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। राहु के चौथे भाव में गोचर के कारण परिवार में किसी विवाद को लेकर मन परेशान हो सकता है। पंचम भाव में शनि छात्रों के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक प्रगति बेहतर रहेगी। बिजनेस से जुड़ी कुछ समस्याओं का समाधान शाम तक हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और बिजनेस में सफलता के योग बनेंगे।
आज का उपाय: श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 80%
धनु राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध का गोचर शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। गुरु अष्टम भाव में हैं, जबकि सूर्य दशम यानी कर्म भाव में रहकर किसी रुके हुए काम को पूरा कराने में मदद कर सकते हैं। छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर करने पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य को लेकर राहत रहेगी। परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। लव लाइफ में खुशी और आनंद रहेगा। प्रेम जीवन में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
शुभ अंक: 02 और 09
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल सप्तम भाव में रहकर व्यवसाय में लाभ के अवसर बनाएंगे। शनि तीसरे भाव में हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और धन का आगमन पहले से बेहतर हो सकता है। चंद्रमा और गुरु की स्थिति अनुकूल रहेगी। सकारात्मक सोच आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगी। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं। मकान खरीदने का विचार बन सकता है। शुक्र स्वराशि तुला में हैं, जिससे लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए शुक्र के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं। भगवान के नाम का जप करते रहें।
आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक: 04 और 06
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में हैं। नवम भाव का शुक्र आर्थिक भाग्योदय के अवसर देगा। द्वादश भाव का चंद्रमा और कर्क राशि के गुरु जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ परिणाम दे सकते हैं। बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े जातकों को नया पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से हल करें। बिजनेस में शनि और राहु कुछ परेशानियां दे सकते हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय: सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंक: 05 और 07
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि (22 सितंबर 2026 का राशिफल)
गुरु और चंद्रमा जॉब में प्रमोशन के अवसर बना सकते हैं। चंद्रमा एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे। गुरु पंचम भाव में रहकर छात्रों के करियर में प्रगति के अवसर बनाएंगे। शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस वर्क को लेकर उत्साह बना रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी होगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। छात्रों को करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मित्र आर्थिक मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी।
आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ अंक: 04 और 07
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
