अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: आज आपके लिए क्या रहेगा सबसे खास, यहां जानिए 22 अप्रैल के राशिफल से

Aaj Ka Rashifal (22 April 2026) आज का राशिफल : आज 22 अप्रैल दिन बुधवार आपके लिए क्या खास लेकर आया है, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

Image

22 अप्रैल 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (22 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है। चन्द्रमा व गुरु एकसाथ मिथुन राशि में हैं, जिससे गजकेसरी योग का प्रभाव बना हुआ है। आद्रा नक्षत्र है। बुधवार का दिन है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। पीले वस्त्र, अन्न व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। यदि किसी रोग से परेशान हैं तो श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। भैरव उपासना व बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ भी अत्यंत लाभकारी रहेगा। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा, इस समय उड़द, तिल, नारियल आदि का दान करें। जल दान करें, वृक्षों को पानी दें और जरूरतमंदों को शीतल जल पिलाएं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि का आज का राशिफल

बारहवें भाव में मंगल, बुध व शनि तथा तृतीय भाव में चन्द्रमा-गुरु का प्रभाव आपके लिए मिश्रित लेकिन परिणाम देने वाला रहेगा। जमीन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। बिजनेस में धीरे-धीरे ग्रोथ दिखेगी और नए अवसर मिलेंगे। जॉब में बदलाव का विचार आएगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। धन संबंधित अटके काम पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को करियर में फोकस रखना होगा। लव लाइफ में इमोशनल निर्णय से बचें। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व तिल का दान करें

भाग्य प्रतिशत -65%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा व गुरु द्वितीय भाव में रहकर परिवार और धन दोनों में सुधार देंगे। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा लेकिन किसी सीनियर से बहस हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हेल्थ में लीवर या पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। लव लाइफ सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग -हरा व नीला

उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत -65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा व गुरु का इसी राशि में गजकेसरी योग बनना आपके लिए बहुत शुभ है। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और पुराने प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ेंगे। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में खुशी रहेगी लेकिन ज्यादा इमोशनल होने से बचें। मानसिक रूप से पॉजिटिव रहेंगे।

शुभ रंग -हरा व आसमानी

उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व तिल का दान करें

भाग्य प्रतिशत -75%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा-गुरु द्वादश भाव में रहकर खर्च बढ़ा सकते हैं, लेकिन साथ ही जॉब में प्रगति के संकेत भी देंगे। बिजनेस में नई डील की कोशिश कर सकते हैं। मेहनत का फल थोड़ा देर से मिलेगा, इसलिए धैर्य रखें। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ में यात्रा का योग बन सकता है। मानसिक तनाव से बचें और ध्यान-योग अपनाएं।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

उपाय -श्री सूक्त का पाठ व मसूर का दान करें

भाग्य प्रतिशत -60%

सिंह राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा व गुरु एकादश भाव में रहकर आय के नए स्रोत बनाएंगे। बिजनेस में विस्तार की योजना सफल होगी। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रिश्ते और मजबूत होंगे। मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। योग और ध्यान से मन को और स्थिर करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत -65%

कन्या राशि का आज का राशिफल

कर्म भाव में चन्द्रमा-गुरु का प्रभाव जॉब और बिजनेस दोनों में सफलता देगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ में यात्रा या मुलाकात का योग है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने में आसानी होगी।

शुभ रंग -सफेद व हरा

उपाय -सुंदरकांड का पाठ व उड़द-तिल का दान करें

भाग्य प्रतिशत -80%

तुला राशि का आज का राशिफल

भाग्य भाव में चन्द्रमा-गुरु का गोचर आपके लिए किस्मत को मजबूत करेगा। जॉब में प्रगति और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में ग्रोथ होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। यात्रा का योग है जो आपके मन को खुशी देगा। हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्या में। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

शुभ रंग -हरा व नीला

उपाय -हनुमान जी की उपासना व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत -65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा-गुरु अष्टम भाव में रहकर अचानक लाभ और बदलाव के संकेत दे रहे हैं। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में रुकी हुई समस्याएं खत्म होंगी। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। मानसिक रूप से राहत मिलेगी।

शुभ रंग -नारंगी व लाल

उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व बड़ों का आशीर्वाद लें

भाग्य प्रतिशत -65%

धनु राशि का आज का राशिफल

सप्तम भाव में चन्द्रमा-गुरु का गोचर रिश्तों और साझेदारी के लिए अच्छा है। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी खुशी मिलेगी। कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी और शाम का समय खास रहेगा।

शुभ रंग -पीला व लाल

उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ व गुड़-गेहूं का दान करें

भाग्य प्रतिशत -75%

मकर राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा-गुरु छठे भाव में रहकर मेहनत का फल देंगे। जॉब और बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा। स्टूडेंट्स के लिए करियर में ग्रोथ के संकेत हैं। वाहन खरीदने का विचार आ सकता है। प्रेम जीवन थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें। अपनी सोच पॉजिटिव रखें, यही सफलता की कुंजी है।

शुभ रंग -हरा व आसमानी

उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व उड़द-तिल का दान करें

भाग्य प्रतिशत -65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

पंचम भाव में चन्द्रमा-गुरु का गोचर स्टूडेंट्स और क्रिएटिव लोगों के लिए बहुत अच्छा है। जॉब में प्रमोशन या नई भूमिका मिल सकती है। बिजनेस में सही प्लानिंग से सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों को शांति से सुलझाएं। हेल्थ में हड्डी या नस से जुड़ी समस्या हो सकती है, सावधान रहें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

शुभ रंग -बैगनी व हरा

उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत -60%

मीन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा-गुरु चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार में सुख और शांति देंगे। जॉब में प्रगति होगी लेकिन बिजनेस में थोड़ा तनाव रह सकता है। अपनी सोच को पॉजिटिव रखें, इससे समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार में किसी विवाद को सुलझाने का प्रयास सफल होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें।

शुभ रंग -पीला व लाल

उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें

भाग्य प्रतिशत -75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article