अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : इन 7 बर्थडे्टस वालों के बनेंगे आज सारे काम, भगवान गणेश रहेंगे मेहरबान

Aaj Ka Ankfal (22 April 2026) आज का अंकफल : आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आप अपने जन्म की तारीख से भी जान सकते हैं। आइए आज का अंकफल जानते हैं।

Image

22 अप्रैल 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (22 April 2026) आज का अंकफल : आज 22 अप्रैल 2026 है। 22 का अंक चन्द्रमा से जुड़ा माना जाता है, जो मन, भावनाओं, कल्पना और गहराई से सोचने की क्षमता देता है। यह अंक थोड़ा संघर्ष जरूर कराता है, लेकिन अंत में सफलता और पहचान दिलाने वाला होता है। यह एकल रूप में 04 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी राहु है, जो अचानक बदलाव, टेक्नोलॉजी और नए अवसरों का कारक है। आज का भाग्यांक 09 है, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल ऊर्जा, साहस, भूमि, प्रॉपर्टी और निर्णय क्षमता का प्रतीक होता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, समझदारी और सही निर्णय लेने के लिए अच्छा रहेगा। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल—

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में राहु और मंगल का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रगति के अच्छे योग बनेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब में उन्नति को लेकर संतोष रहेगा और काम में स्थिरता बनी रहेगी। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं, खासकर किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज चावल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में गुरु, चन्द्रमा और मंगल का सहयोग मिलेगा, जिससे आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई नया काम या जिम्मेदारी शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। कोई नई डील या बड़ा निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए ध्यान रखें। आज सात अन्न का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग बैंगनी और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और सूर्य का सहयोग मिलेगा, जिससे लाभ और प्रगति के संकेत हैं। किसी सीनियर का सहयोग काम को आसान बनाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे संकेत हैं। मंगल और शुक्र का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज मूंग का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। गुरु और केतु का प्रभाव आपको नई दिशा देगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शनि और राहु का सहयोग नई डील या बड़ा अवसर दिला सकता है। काम में व्यस्तता रहेगी लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज गजेन्द्रमोक्ष का पाठ और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग आसमानी और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और गुरु का सहयोग मिलेगा, जिससे विशेष लाभ के योग बनेंगे। खासकर रियल एस्टेट या जमीन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। प्रमोशन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में नस या हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article