Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज मघा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य तुला में गोचर कर रहे हैं। आज चन्द्रमा सूर्य की राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रेम के मामले में चन्द्रमा व शुक्र तुला व मकर को कष्ट व विरह दे सकते हैं। कर्क व मीन के युवाओं के लव लाइफ में प्रेम की माधुर्यता बनी रहेगी। मेष व कन्या राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
aaj ka rashifal 21 october
1. मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से पंचम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं। प्रेम जीवन सुंदर व आनंदमय रहेगा।
2. वृष- आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।
3. मिथुन- सूर्य का इस राशि से पंचम व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। प्रेम में विवाद सम्भावित है।
4. कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का सिंह व सूर्य का चतुर्थ गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है ।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। विहंगों को दाना पानी दें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।
5. सिंह- आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। इस राशि का स्वामी सूर्य पिता के आशीर्वाद से सुंदर फल देता है। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व तिल का दान करें। सूर्य प्रेम में क्रोध से तनाव दे सकता है।
6. कन्या- चन्द्रमा का द्वादश व सप्तम गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
7. तुला- चन्द्रमा एकादश व सूर्य इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। प्रेम में संशय से बचें।
8. वृश्चिक- आज राशि स्वामी मंगल व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। लव लाइफ शानदार रहेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।
9. धनु- चन्द्रमा भाग्यभाव में है। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें। प्रेम में तनाव संभावित है।
10. मकर- चन्द्रमा अष्टम है। राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य तुला राशि में हैं। रियल स्टेट व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन पॉलिटीक्स में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, अष्टम सूर्य व सप्तम चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जीवन साथी से मधुर संवाद ही करें।
12. मीन- आज जॉब में अष्टम सूर्य व एकादश शनि तथा खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है। आफिस में वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। लव लाइफ में प्रेम की माधुर्यता बनी रहेगी।
