Aaj Ka Rashifal (21 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृषभ राशि में है। दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा मिथुन राशि में आ जाएंगे। दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु एकसाथ मिथुन राशि में आकर गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। शनि, मंगल व बुध मीन राशि में तथा सूर्य व शुक्र मेष में हैं। आज का दिन चन्द्रमा व गुरु के प्रभाव को अनुकूल करने का है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। मंगलवार है, हनुमान जी की उपासना करें और हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।
21 अप्रैल का राशिफल
मेष राशि का आज का राशिफल
01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु तृतीय भाव में रहेंगे। शनि व मंगल बारहवें हैं। आईटी व बैंकिंग सेक्टर में जॉब में बदलाव का विचार आ सकता है। वर्तमान जॉब में अपनी पोजिशन को लेकर सजग रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ ठीक रहेगी। शाम को अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
उपाय -श्री विष्णु जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करें
भाग्य प्रतिशत -65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु द्वितीय भाव में रहेंगे। रियल एस्टेट, गारमेंट्स व फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। बिजनेस में नई डील मिल सकती है। जॉब में विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग -नीला व हरा
उपाय -सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करें
भाग्य प्रतिशत -60%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु इसी राशि में रहेंगे। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। जॉब में बदलाव के लिए समय अच्छा है। कार्यों की अधिकता रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।
शुभ रंग -हरा व आसमानी
उपाय -तिल व गुड़ का दान करें
भाग्य प्रतिशत -75%
कर्क राशि का आज का राशिफल
दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु व्यय भाव में रहेंगे। बिजनेस थोड़ा कमजोर रह सकता है। जॉब में अभी बदलाव के योग कम हैं। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। हेल्थ ठीक रहेगी।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी
उपाय -गाय को गुड़ व पालक खिलाएं
भाग्य प्रतिशत -75%
सिंह राशि का आज का राशिफल
01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु अष्टम भाव में रहेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। दोस्तों की मदद से सफलता मिलेगी। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए बाहर घूमने जाएं। जॉब का तनाव कम होगा।
शुभ रंग -लाल व पीला
उपाय -सूर्योपासना करें
भाग्य प्रतिशत -65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु दशम भाव में रहेंगे। जॉब में प्रोग्रेस होगी। बिजनेस के पेंडिंग काम पूरे करें। स्टूडेंट्स को फोकस बढ़ाना होगा। रुका धन मिल सकता है।
शुभ रंग -हरा व बैगनी
उपाय -उड़द का दान करें
भाग्य प्रतिशत -75%
तुला राशि का आज का राशिफल
01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। बिजनेस में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। यात्रा का योग बनेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग -नीला व हरा
उपाय -सप्त अन्न का दान करें
भाग्य प्रतिशत -65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु अष्टम भाव में रहेंगे। धन का आगमन होगा। जॉब में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। हेल्थ पर ध्यान दें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
उपाय -गाय को गुड़ व पालक खिलाएं
भाग्य प्रतिशत -80%
धनु राशि का आज का राशिफल
01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु सप्तम भाव में रहेंगे। रुका धन मिलेगा। जॉब में सुधार होगा। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा, समय देना जरूरी है।
शुभ रंग -पीला व सफेद
उपाय -मसूर व गुड़ का दान करें
भाग्य प्रतिशत -80%
मकर राशि का आज का राशिफल
दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु छठे भाव में रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। छात्र मेहनत करें। धार्मिक यात्रा का योग है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग -आसमानी व हरा
उपाय -अरण्यकाण्ड का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान करें
भाग्य प्रतिशत -75%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु पंचम भाव में रहेंगे। रुका धन मिलेगा। जॉब में निर्णय लेने की जरूरत है। बिजनेस में सुधार होगा। हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग -नीला व बैगनी
उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें
भाग्य प्रतिशत -65%
मीन राशि का आज का राशिफल
दोपहर 01 बजे के बाद चन्द्रमा व गुरु चतुर्थ भाव में रहेंगे। जॉब में नए निर्णय को लेकर सोचेंगे। बिजनेस में सुधार होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करें व शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
भाग्य प्रतिशत -75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
