अध्यात्म

आज का पूजा टाइम 21 अप्रैल 2026, आज का शुभ समय कौन सा है, आज हनुमान जी की पूजा कब करें, मंगलदेव की पूजा का मुहूर्त

Aaj ka puja time 21 April: आज 21 अप्रैल को मंगलवार है और वैशाख शुक्ल पंचमी है। यहां से जानें कि आज का शुभ समय कौन सा है। आज हनुमान जी और मंगल देव की पूजा कब करें।

Image

आज 21 अप्रैल 2026 की तिथि, पूजा समय

Aaj ka puja time 21 April: 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। मंगलवार का संबंध जहां एक ओर भगवान हनुमान से है, वहीं यह दिन मंगल ग्रह यानी मंगलदेव की पूजा के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप आज पूजा-पाठ या कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो सही मुहूर्त (aaj ka puja muhurat) जानना बेहद जरूरी है।

आज 21 अप्रैल 2026 की तिथि

पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर तक प्रभावी रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ हो जाएगी। दिन मंगलवार है और नक्षत्र की स्थिति भी पूजा के लिए अनुकूल मानी जा रही है। वसंत ऋतु का यह समय आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

आज 21 अप्रैल 2026 का शुभ समय (Shubh Muhurat)

21 अप्रैल को सुबह का समय सबसे ज्यादा शुभ माना गया है। सुबह लगभग 06:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का समय मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल है। इस दौरान पूजा, नया कार्य शुरू करना या धार्मिक अनुष्ठान करना लाभकारी रहेगा। राहुकाल से बचकर ही शुभ कार्य करें, क्योंकि इस दौरान कोई भी नया कार्य शुरू करना अशुभ माना जाता है।

आज 21 अप्रैल 2026 हनुमान जी की पूजा कब करें

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है। ऐसे में उनकी पूजा के लिए दो समय सबसे श्रेष्ठ माने जाते हैं- सुबह ब्रह्म मुहूर्त से सूर्योदय तक और फिर शाम को सूर्यास्त के बाद। आज यदि आप हनुमान जी की पूजा करते हैं, तो लाल फूल, सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना विशेष फल देता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

आज 21 अप्रैल 2026 मंगलदेव की पूजा का मुहूर्त

मंगल ग्रह को बल, साहस और भूमि का कारक माना जाता है। मंगलवार को मंगलदेव की पूजा करने से कुंडली के दोष शांत होते हैं। आज मंगलदेव की पूजा के लिए सबसे उत्तम समय सुबह 06:00 बजे से 09:00 बजे के बीच का रहेगा। इस दौरान लाल वस्त्र पहनकर, मसूर दाल और लाल चंदन अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में चल रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

आज 21 अप्रैल 2026 का राहुकाल

आज मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03:35 बजे से 05:13 बजे तक रहेगा। इसलिए इस दौरान कोई नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। पूजा कर सकते हैं, लेकिन नए कार्य की शुरुआत टालना बेहतर होता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article