अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोगों का आज भाग्य देगा साथ, होगा बंपर फायदा

Aaj Ka Ankfal (21 April 2026) आज का अंकफल :आपके जन्म की तारीख यानी आपका जन्मांक आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताता है। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब रहेगा।

Image

21 अप्रैल 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (21 April 2026) आज का अंकफल : आज 21 अप्रैल 2026 है। 21 का संयुक्त अंक 02 और 01 के प्रभाव से बना है, जिसमें चन्द्रमा का धर्म और सूर्य का गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान शामिल है। यह बहुत शुभ और सफलता देने वाला अंक माना जाता है। यह एकल अंक 03 की तरह काम करता है, जिसका स्वामी गुरु है। आज का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी शनि है। शनि कर्म, मेहनत और न्याय का कारक है, जबकि शुक्र और बुध इसके मित्र हैं। ऐसे में आज का दिन मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में नामांक 01 और 03 की मदद से प्रगति होगी। सूर्य और गुरु का सहयोग आपको प्रमोशन दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज मसूर और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां संभलेंगी। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। गुरु और चन्द्रमा का सहयोग आपको प्रमोशन दिला सकता है। व्यवसाय में भी प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। मैनेजमेंट, टीचिंग, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नामांक 04 और 08 से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रमोशन के संकेत हैं। शनि और बुध का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। शुक्र और शनि का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब में आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा, लेकिन व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रह सकता है। मानसिक दबाव भी महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य में साइनस के मरीज सावधानी रखें। आज श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास का समय है। शनि, शुक्र और बुध का सहयोग आपको सफलता दिला सकता है। व्यवसाय में भी बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और सूर्य का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी आपसे खुश रहेंगे और नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गेहूं का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article