अध्यात्म

Aaj ka Rashifal: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, न्याय के देवता बनाएंगे सभी बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal (18 April 2026) आज का राशिफल: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। तो ऐसे में जानना जरूरी है कि आज आपका दिन कैसा रहेगा? आइए आज के राशिफल से जानते हैं विस्तार से...

Image

आज का राशिफल (18 अप्रैल 2026)

Aaj Ka Rashifal (18 April 2026) आज का राशिफल: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह पावन दिन शनिवार के साथ विशेष आध्यात्मिक महत्व लेकर आया है। आज चन्द्रमा और सूर्य मेष राशि में स्थित हैं, जबकि शनि और मंगल मीन राशि में विराजमान हैं। यह संयोग साधना, दान और भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। आज व्रत रखना, अन्न दान करना तथा भगवान विष्णु की उपासना करना विशेष फलदायी रहेगा। इसके अलावा आज 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' महामंत्र का जप करें और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। साथ ही हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ, पीपल की पूजा और शनिवार के उपाय करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अब जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि का आज का राशिफल

आज का दिन नौकरी में सफलता देने वाला है। हालांकि शनि और मंगल बारहवें भाव में होने से कुछ मानसिक दबाव रह सकता है। ऑफिस में विवाद से बचें और समय पर काम पूरा करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें, क्रोध पर नियंत्रण रखें

शुभ रंग: लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 60%

वृष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा व्यय भाव में होने से नौकरी में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन व्यापार में सफलता मिलेगी। अनावश्यक बातों से दूर रहें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, पीले वस्त्र का दान करें

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा एकादश भाव में है, जिससे नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। प्रेम जीवन भी अनुकूल रहेगा।

उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, अन्न दान करें

शुभ रंग: बैंगनी, हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा कर्म भाव में होने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि व्यापार में मेहनत के बावजूद तुरंत परिणाम नहीं मिलेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, तिल-गुड़ का दान करें

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

सूर्य, चन्द्रमा और शुक्र भाग्य भाव में हैं, जिससे उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। छात्रों को फोकस बनाए रखना होगा।

उपाय: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि का आज का राशिफल

अष्टम भाव में चन्द्रमा और सूर्य होने से कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, मसूर व गुड़ का दान करें

शुभ रंग: बैंगनी, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

सप्तम भाव में ग्रह स्थिति के कारण व्यापार में थोड़ी चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और क्रोध से बचें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: भगवान शंकर की पूजा करें, सात अन्न का दान करें

शुभ रंग: सफेद, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

मंगल और शनि का पंचम भाव में होना छात्रों के लिए शुभ है। नौकरी परिवर्तन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी और व्यापार में लाभ मिलेगा।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, अन्न व लाल वस्त्र का दान करें

शुभ रंग: लाल, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि का आज का राशिफल

सूर्य और चन्द्रमा पंचम भाव में हैं, जिससे करियर और व्यवसाय में प्रगति होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और परिवार से सहयोग मिलेगा।

उपाय: गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें, पीले वस्त्र का दान करें

शुभ रंग: पीला, लाल

भाग्य प्रतिशत: 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

चतुर्थ भाव में ग्रह स्थिति होने से संपत्ति से जुड़े विचार बन सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, नीले वस्त्र का दान करें

शुभ रंग: सफेद, हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुम्भ राशि का आज का राशिफल

तृतीय भाव में चन्द्रमा और सूर्य होने से नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें

शुभ रंग: नीला, बैंगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

द्वितीय भाव में चन्द्रमा और सूर्य तथा राशि में शनि-मंगल होने से करियर में सुधार होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार और प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।

उपाय: गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें, फलों का दान करें

शुभ रंग: लाल, सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article