मेष- जॉब के करियर में समय समय पर पदोन्नति व अवनति तो होती ही है। आपका समय बेहतर है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
Aaj Ka Rashifal In Hindi
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ अंक- 3 व 09
शुभ रंग -लाल व पीला
वृष-जॉब में आपकी पोजीशन और बेहतर सम्भावित है। पारिवारिक विवादों से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं।
आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
मिथुन-बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन जॉब के लिए अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें।
आज का उपाय- गाय को पालक खिलाएं। विष्णु उपासना करें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक -01 व 03
कर्क-जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसे ही कार्यों के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं व मसूर का दान करें।
शुभ रंग- सफेद व लाल।
शुभ अंक- 06 व 08
सिंह-जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे। परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। बिजनेस में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें।
आज का उपाय- भगवान के भजन का आलम्ब लें। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
शुभ अंक- 01 व 02
कन्या- व्यवसाय में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब में पदोन्नति में सफल रहेंगे। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय- पिता व गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ अंक- 04 व 07।
शुभ रंग-हरा व आसमानी
तुला-ऑफिस में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्व तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहना होगा। वाद विवाद हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय- कर्म के साथ साथ श्री सूक्त का पाठ प्रत्येक आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 05 व 06
वृश्चिक-जॉब में थोड़ा स्ट्रगल है। प्रमोशन में संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। बिजनेस में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे।
आज का उपाय- बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 03 व 07
धनु- जॉब में प्रमोशन को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। बिजनेस में अपने परफार्मेंस व अनुभव को अपने संतान से शेयर करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। मित्रों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय- शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। किसी मन्दिर में गेंहू व गुड़ का दान करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -04 व 09
मकर- जॉब में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा।आप आत्मबल के रिच व्यक्ति हैं। बिजनेस में भी सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। घर पर विवाह की बात चलेगी।
आज का उपाय- पीपल की पूजा करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ-व्यवसाय को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है। घर में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। स्टूडेंट्स करियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है।
आज का उपाय- शिवलिंग पर बेल पत्र व मधु अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
मीन-छात्रों को कॅरियर को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी, जिससे आप जल्द किसी बड़ी उपलब्धि को पा सकते हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।मित्रों का सहयोग रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी।
आज का उपाय- शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का जलाभिषेक करें। तिल व उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 03
