Aaj Ka Ankfal ( 17 April 2026) आज का अंकफल : आज 17 अप्रैल 2026 है। 17 का अंक सूर्य और केतु के संयुक्त प्रभाव से बना है, जो व्यक्ति को आत्मबल, आध्यात्मिक सोच और अचानक मिलने वाली सफलता की ओर ले जाता है। यह अंक एकल रूप में 08 के जैसा कार्य करता है, जिसका स्वामी शनि है। शनि न्याय, मेहनत और कर्मफल का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 04 है, जिसका स्वामी राहु है, जो अचानक बदलाव, टेक्नोलॉजी और प्रगति से जुड़ा होता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, धैर्य और स्मार्ट निर्णय लेने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में शनि, बुध और सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। खासकर आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी रहेगी, लेकिन सहयोग से काम पूरे होंगे। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में बड़ा अवसर मिल सकता है। राहु और गुरु का प्रभाव आपको नई दिशा देगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज मूंग और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 6 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में शानदार सफलता के योग हैं। आईटी, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। शनि और शुक्र का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सात अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। शुक्र और बुध का सहयोग आपको सफलता देगा। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। शनि और शुक्र का सहयोग प्रमोशन दिला सकता है। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आज गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। शनि और बुध का सहयोग आपको प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। बिजनेस में लाभ होगा और नई डील मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और शुक्र का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है और बिजनेस में लाभ होगा। राहु का प्रभाव नई दिशा देगा। स्वास्थ्य में नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज भैरव उपासना और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
