Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 15 September 2026 : आज भाद्रपद माह में मंगलवार का दिन है। चन्द्रमा और शुक्र दोनों शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहे हैं। सूर्य सिंह राशि में और गुरु कर्क राशि में स्थित हैं। शनि मीन, मंगल मिथुन, बुध कन्या और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा-शुक्र की युति से प्रेम, रिश्तों, कला और आर्थिक मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है।
15 सितंबर का राशिफल
मंगलवार को भगवान हनुमान की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। घर या मंदिर में श्री सुंदरकांड का पाठ करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ आर्थिक सुख और समृद्धि के लिए शुभ रहेगा। अन्न दान करें। शिवलिंग को सुगंधित इत्र और गंगाजल से स्नान कराएं। गौशाला जाकर गो माता को रोटी और गुड़ खिलाएं। भगवान राम या श्रीकृष्ण के नाम का जप और संकीर्तन करें। भक्ति के साथ कर्म पर ध्यान देना आज की सबसे बड़ी साधना रहेगी।
मेष राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
चतुर्थ भाव में गुरु और सप्तम भाव में चन्द्रमा-शुक्र का गोचर व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। मीडिया और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को प्रोग्रेस मिल सकती है। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का अवसर आएगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश और उत्साहित रहेंगे। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी होगा।
आज का उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
द्वितीय भाव में मंगल और षष्ठम भाव में चन्द्रमा-शुक्र का गोचर आपको काम में व्यस्त रख सकता है। नौकरी और बिजनेस में कई जिम्मेदारियां एक साथ सामने आएंगी। शनि एकादश भाव में रहकर आर्थिक लाभ के अवसर बनाएंगे। बुध पंचम भाव में होकर आर्थिक प्रगति में सहयोग देंगे। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। खान-पान को लेकर सावधानी बरतें। बिजनेस में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
आज का उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान भी करें।
शुभ रंग: आसमानी और बैंगनी
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
चतुर्थ भाव के बुध और पंचम भाव में चन्द्रमा-शुक्र का गोचर कॅरियर और बिजनेस में नए अवसर लेकर आएगा। रियल एस्टेट में निवेश की योजना बना रहे हैं तो सभी पहलुओं की जांच के बाद ही निर्णय लें। किसी मेष या कर्क राशि के उच्चाधिकारी के सहयोग से रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन मेहनत जारी रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नेत्र संबंधी परेशानी को लेकर सावधानी बरतें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी चन्द्रमा और शुक्र का चतुर्थ भाव में गोचर घर-परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ाएगा। गुरु अपनी राशि में रहकर आपको मानसिक और आर्थिक मजबूती देंगे। बिजनेस में अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है। परिवार के लोगों से विवाह को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मंगल के प्रभाव से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल और हरा
शुभ अंक: 04 और 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
तृतीय भाव में चन्द्रमा-शुक्र का गोचर आपके प्रयासों को गति देगा। सूर्य अपनी राशि में रहकर आत्मविश्वास मजबूत करेंगे। छात्रों का कॅरियर बेहतर दिशा में आगे बढ़ेगा। आपको अचानक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन का आनंद मिल सकता है। लव लाइफ सुंदर रहेगी। समय का सही उपयोग करना आपके लिए बहुत जरूरी है।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें। तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 03 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
कन्या राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि में बुध की स्थिति आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। द्वितीय भाव में चन्द्रमा-शुक्र परिवार और आर्थिक स्थिति के लिए शुभ हैं। गुरु एकादश भाव में रहकर सफलता के अवसर बढ़ाएंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। लव लाइफ में शुक्र का प्रभाव रिश्तों को विवाह की दिशा में आगे बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन साइनस से परेशान लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। नौकरी और बिजनेस में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: शिवलिंग पर चावल और तिल अर्पित करें। सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि में चन्द्रमा और स्वग्रही शुक्र की युति आपके व्यक्तित्व, आकर्षण और आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। दशम भाव में गुरु कॅरियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम देंगे। नौकरी में प्रोग्रेस के संकेत हैं। बिजनेस में पुराने प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा। धार्मिक यात्रा मन को शांति देगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। परिवार के साथ शाम को श्रीराम या श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन करना शुभ रहेगा।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
अष्टम भाव में मंगल रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे। द्वादश भाव में चन्द्रमा-शुक्र और नवम भाव में गुरु धार्मिक यात्रा और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित करेंगे। कॅरियर में कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है। छात्रों की कॅरियर को लेकर चली आ रही चिंता कम होगी। बड़े भाई का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। तनाव छोड़कर रचनात्मक कार्यों पर ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: मंगल और सूर्य के बीज मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: हरा और पीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
एकादश भाव में चन्द्रमा और शुक्र आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ाएंगे। गुरु अष्टम भाव में होने के बावजूद प्रगति के रास्ते खोलेंगे। सप्तम भाव का मंगल बिजनेस में सक्रियता बढ़ाएगा। नौकरी में रुके धन का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास सफल होंगे। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।
आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
दशम भाव में चन्द्रमा और शुक्र का गोचर कॅरियर और बिजनेस के लिए लाभकारी रहेगा। गुरु सप्तम भाव में रहकर बिजनेस पार्टनरशिप और दांपत्य जीवन में सहयोग देंगे। नौकरी में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर हो सकती है। बिजनेस में कोई नया काम मिलने के संकेत हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और नीला
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
द्वितीय भाव में शनि आर्थिक मामलों में स्थिरता देने वाले हैं। नवम भाव में चन्द्रमा भाग्य का साथ देंगे। नौकरी और बिजनेस में उन्नति की उम्मीद बढ़ेगी। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहकर काम करें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। लव लाइफ में शनि और राहु के प्रभाव से थोड़ी दूरी या तनाव महसूस हो सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि (15 सितंबर 2026 का राशिफल)
पंचम भाव में गुरु छात्रों और संतान से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम देंगे। अष्टम भाव में चन्द्रमा का गोचर मन में थोड़ी बेचैनी ला सकता है, लेकिन गुरु का प्रभाव स्थितियों को संभालने में मदद करेगा। बिजनेस में उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान के कॅरियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। तुला के शुक्र आर्थिक मामलों में सहयोग करेंगे। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
