Aaj Ka Rashifal : आज इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, होगा फायदा ही फायदा

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 15 April 2026: आज का दिन बुधवार कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। दैनिक राशिफल से जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 15 April 2026: आज चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 37 मिनट के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुधवार का दिन है और आज प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है। प्रदोष काल में शिव मंदिर जाकर दीपक जलाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें, गणेश जी की उपासना करें और शिव परिवार का पूजन करें। इस दिन सच्चे मन से की गई उपासना जीवन की कठिन समस्याओं को भी सरल बना देती है।

15 अप्रैल 2026 का राशिफल aaj ka rashifal

15 अप्रैल 2026 का राशिफल

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा 09:37 बजे के बाद बारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है और मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। सूर्य आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बना रहेगा। मंगल और शनि मीन राशि में रहकर आपको मानसिक रूप से थोड़ा व्यस्त रख सकते हैं, लेकिन गुरु का तृतीय गोचर आपके प्रयासों को सफल बनाएगा। जॉब में स्थिरता बनी रहेगी और परिवर्तन के प्रयास जारी रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं और नई योजनाएं आकार ले सकती हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन इमोशनल निर्णय लेने से बचें।

End of Feed