अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : इन 7 तारीखों में जन्मे लोगों का बेस्ट डे आज, अपने जन्मांक से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अप्रैल

आज का अंकफल (Aaj Ka Ankfal) 15 April 2026: 15 अप्रैल का दिन सभी 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप दैनिक अंकफल से जानकारी ले सकते हैं।

Image

15 अप्रैल 2026 का अंकफल

आज का अंकफल (Aaj Ka Ankfal) 15 April 2026: आज 15 अप्रैल 2026 है। 15 का संयुक्त अंक सूर्य और बुध के प्रभाव से बना है, जो जीवन में खुशियां, वैभव, ज्ञान और प्रसिद्धि देने वाला माना जाता है। यह अंक क्रिएटिविटी, कम्युनिकेशन और सफलता का संकेत देता है। इसका एकल अंक 06 होता है, जिसका स्वामी शुक्र है, जो सुख-सुविधा, आकर्षण और ऐश्वर्य का कारक है। आज का भाग्यांक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है, जो मन, धन, भावनाओं और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में आज का दिन भावनात्मक संतुलन और समझदारी से फैसले लेने का संकेत दे रहा है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज के अंकफल से कि 15 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग हैं। सूर्य, बुध और शुक्र के सहयोग से आपको प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। फिल्म, रियल एस्टेट, टीचिंग, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 3 और 9 रहेगा। जॉब में उन्नति और संतोष मिलेगा। सूर्य और मंगल के प्रभाव से कार्यों में सफलता मिलेगी और कोई व्यक्ति आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन सकारात्मक रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। व्यवसाय के लिए दिन लाभकारी है और जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील से लाभ हो सकता है और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए ध्यान रखें। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सहयोग मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। चन्द्रमा और गुरु के प्रभाव से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी बरतें। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। प्रमोशन के संकेत भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज गाय को गुड़ खिलाना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन सकते हैं। चन्द्रमा और शनि के प्रभाव से कोई नई बिजनेस डील या अवसर मिल सकता है। काम में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल, चन्द्रमा और शुक्र का सहयोग मिलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं और पदोन्नति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज चावल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article