आज का राशिफल, 12-January-2026: कर्क राशि की रोमांटिक लाइफ में आएगा नया मोड़, तुला राशि को रहना है सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 12-January 2026 (सोमवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज आपका दिन कैसा रहने वाला है और आपको कौन- कौन से उपाय आज करने चाहिए, इसकी पूरी जानकारी यहां मिलेगी। यहां आज का आपका भाग्य प्रतिशत और शुभ रंग भी बताया गया है।

आज का राशिफल 12-January 2026 (सोमवार): आज माघ माह कृष्ण पक्ष की नवमी के दिन चन्द्रमा तुला राशि में हैं। सोमवार है। नवमी तिथि व सोमवार के सुखद व अद्भुत संयोग पर शिव उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। तिल व चावल का दान कष्ट का शमन करेगा। शिव उपासना के क्रम में सोमवार का व्रत व शिवपुराण का पाठ करें। इस माह में किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान-पुण्य करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। इस समय ठंढ़ के इस प्रभाव में कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान कर अपने जीवन को धन्य करें।

आज का राशिफल 12 जनवरी 2026 (pc: canva)

दैनिक राशिफ़ल 12 जनवरी 2026 -

मेष

चन्द्रमा सप्तम व गुरु तृतीय गोचर में हैं। बैंकिंग व मीडिया जाँब में संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे।आज गृह निर्माण में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की सम्भावना है।व्यवसाय के मार्ग में बाधाएं हटेंगी। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स के लिए कॅरियर महत्वपूर्ण है। जाँब में उन्नति है। आज का उपाय - जाँब में शुभता व सफलता के लिए श्री हनुमान जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व लाल । भाग्य प्रतिशत- 70%

End of Feed