Aaj Ka Rashifal : बेहद सावधानी बरतें इन 4 राशियों के लोग, आज हो सकता हैं भारी नुकसान, पढ़ें 11 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 11 May 2026 : आज ज्येष्ठ माह का दूसरा सोमवार है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा या खराब रहेगा।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 11 May 2026 : ज्येष्ठ माह के सोमवार के दिन चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस कारण यहां पहले से मौजूद राहु के साथ मिलकर ग्रहण योग बना रहे हैं। इससे कुछ राशि वालों को नुकसान हो सकता है। सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। आज महामृत्युंजय मंत्र का जप करना विशेष फलदायी रहेगा। शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और गंगा जल, दूध तथा बेलपत्र अर्पित करें। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है, इसलिए आज मन को शांत रखने के लिए ध्यान और मंत्र जाप करें। जरूरतमंद लोगों को अन्न, शीतल जल और वस्त्र का दान करें। आज का दिन सेवा, भक्ति और आत्मचिंतन का है।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 11 May 2026 :  11 मई का राशिफल

11 मई का राशिफल

मेष राशि का 11 मई 2026 का राशिफल

आज चन्द्रमा आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और समझदारी से समस्याओं का समाधान निकल जाएगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कॅरियर से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है। लव लाइफ में भावुकता से बचना होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

End of Feed