Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, जानिए किस शुभ काल में करें पूजन और क्या है आज चंद्रोदय का समय

Aaj Ka Panchang: आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी है। पंचांग के माध्यम से आप दिन के सूर्योदय और सूर्यास्त व चद्रोदय-चंद्रास्त का भी समय जान सकते हैं। आज के दिन आपको किस समय पर कोई शुभ कार्य या पूजा-पाठ करना चाहिए, इसके बारे में भी आप पंचांग के माध्यम से जान सकते हैं। शुभ समय पर किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है।

Aaj Ka Panchang: 08 नवंबर 2025, शनिवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि से शुरू होगा, जो सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। इस कारण आज गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन मार्गशीर्ष मास का महत्वपूर्ण दिन है और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ है।

8 नवंबर का पंचांग

8 नवंबर का पंचांग

आपको आज किस समय पर शुभ कार्य करना चाहिए, यह आप पंचांग से जान सकते हैं। आज नक्षत्र मृगशिरा रात 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगा, फिर आर्द्रा नक्षत्र प्रभावी होगा। योग में शिव शाम 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा। करण में विष्टि सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक, बव शाम 5 बजकर 54 मिनट तक, बालव 09 नवंबर सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक और कौलव 09 नवंबर सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल का पता लगा सकते हैं।

End of Feed