अध्यात्म

आज संभलकर रहें महीने की इन 8 तारीखों में जन्मे लोग, 8 नवंबर दिन शनिवार को उठान पड़ सकता है नुकसान

Daily Numerology: 8 नवंबर का दिन शनिवार है। वहीं, अंक 8 के स्वामी भी शनि हैं। आज की तारीख के अंकों का यदि योग करें तो अंत में उत्तर 1 आता है। अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। वहीं, सूर्य और शनि आपस में पिता-पुत्र होने के बाद भी शत्रु हैं। आइए अंकज्योतिष भविष्यफल से जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन क्या कह रहा है।

8 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

8 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

Daily Numerology: 08 नवंबर 2025, शनिवार का दिन, अंक ज्योतिष में न्याय, धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव और वैज्ञानिक ज्ञान का प्रतीक अंक 08 का प्रभाव लेकर आया है। इसका स्वामी शनि है। यह ग्लैमर और प्रसिद्धि का अंक है। आज का भाग्यांक 01 है, जिसका स्वामी सूर्य है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 06, 07 और 08 हैं। आज शनिवार है और दिनांक का स्वामी भी शनि है।

पीपल को जल दें और 07 परिक्रमा करें। 08 नवंबर 2025 को अंक 08 (शनि प्रभाव) और भाग्यांक 01 (सूर्य प्रभाव) का संयोग बन रहा है। शनि अनुशासन, लॉन्ग-टर्म सक्सेस और स्पिरिचुअल डिसिप्लिन देगा। सूर्य लीडरशिप, प्रमोशन और कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा। यह दिन जॉब, बिजनेस, आईटी, बैंकिंग और स्पिरिचुअल वर्क के लिए फेवरेबल है। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

जॉब-बिजनेस में शनि-सूर्य से स्ट्रगल रहेगा। भाग्यांक 01 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। बिजनेस में न्यू वर्क संभावित है। स्वास्थ्य में उदर या नेत्र रोग हो सकता है।

उपाय: सूर्योपासना करें।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में काम की अधिकता से परेशानी रहेगी। मूलांक 01 और 03 वाला व्यक्ति बिजनेस में फायदा देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

भाग्य स्वामी सूर्य और अंक स्वामी गुरु आईटी-बैंकिंग जॉब में बड़ा अवसर देंगे। बिजनेस में न्यू कॉन्ट्रैक्ट से सक्सेस होगी। स्वास्थ्य में उदर विकार हो सकता है।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 01 प्रशासन, बैंकिंग, आईटी जॉब वालों को जबरदस्त सक्सेस देगा। बिजनेस में शनि-राहु से शुभ लाभ होगा। विवादों से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उपाय: तिल और गुड़ दान करें।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में अभी बड़ी सक्सेस नहीं है। मूलांक 01 और 09 से फायदा मिलेगा। जॉब में तनाव के सिग्नल हैं। रुके काम में प्रोग्रेस होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

उपाय: तिल और उड़द दान करें।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

शुक्र, शनि, सूर्य का सपोर्ट फायदा देगा। अंक स्वामी शुक्र और मित्र शनि आईटी-बैंकिंग जॉब में उत्कर्ष देगा। जॉब में मूलांक 01 और 09 वाले सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में कफ रोगी सावधानी बरतें।

उपाय: चंद्रमा बीज मंत्र जप करें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

बिजनेस में अपने काम से खुश रहेंगे। जॉब में मूलांक 01 और 09 वाले सीनियर्स के सपोर्ट से प्रमोशन मिलेगा। स्वास्थ्य में बीपी-शुगर पेशेंट सावधानी बरतें।

उपाय: गेहूं दान करें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

अंक स्वामी शनि और भाग्य स्वामी सूर्य मित्र नहीं हैं। बिजनेस में सक्सेस का दिन है। मंगल जॉब में बड़ी सक्सेस देगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

उपाय: शनि मंदिर में दीपक जलाएं।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

जॉब में मंगल-सूर्य का सपोर्ट रहेगा। बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। गुरु बिजनेस से धन लाभ कराएगा। स्वास्थ्य में कफ विकार हो सकता है।

उपाय: शक्कर और चावल दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article