Aaj Ka Panchang : मार्गशीर्ष माह का हुआ आगाज, पंचांग से जानिए 6 नवंबर का शुभ और अशुभ काल का सटीक समय

Aaj Ka Panchang : 6 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि है और इसी के साथ ही इस माह की शुरुआत होता है। दिन के पंचांग से आप शुभ और अशुभ काल समेत कई अन्य जानकारियों को भी जान सकते हैं। आज किस समय पर शुभ कार्य की शुरुआत करें ये पंचांग से जान सकते हैं।

Aaj Ka Panchang : 06 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगा, जो दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। इस दिन से ही अगहन यानी मार्गशीर्ष माह की शुरुआत होगी। आज के दिन आप किसी भी कार्य की शुरुआत शुभ काल में कर सकते हैं।

6 नवंबर 2025 का पंचांग

आज सूर्योदय के समय आप कितने बजे सूर्य अर्घ्य दें, इसको आज के पंचांग से जान सकते हैं। आज नक्षत्र कृत्तिका 07 नवंबर सुबह 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा, फिर रोहिणी नक्षत्र प्रभावी होगा। योग में व्यतीपात सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा, इसके बाद वरीयान योग शुरू होगा। करण में कौलव दोपहर 2 बजकर 54 मिनट तक, तैतिल 07 नवंबर सुबह 12 बजकर 58 मिनट तक और गर 07 नवंबर सुबह 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल का पता लगा सकते हैं।

End of Feed