Aaj Ka Panchang, 04 Nov 2022: देव उठनी एकादशी में रखें माता लक्ष्मी का व्रत, विष्णु भगवान के मंदिर की करें परिक्रमा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 03:40 PM IST

Aaj Ka Panchang 4 November in Hindi Today: चार नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत है। भगवान विष्णु का व्रत करना आज के दिन बहुत फलित होता है। आज के दिन मां लक्ष्मी के साथ करें गणेशजी की पूजा। जानिए चार नवंबर यानी शुक्रवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त और पंचांग।

KEY HIGHLIGHTS
  • गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा करें।
  • कनकधारास्त्रोत के पाठ का है बहुत ज्यादा महत्व
  • विष्णु मंदिर में करें चार बार परिक्रमा।

Aaj Ka Panchang 04 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी है। आज एकादशी का महान व पावन व्रत है। आज व्रत रहने से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। आज का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Panchang 4 Nov 2022

संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज उपवास व दान पुण्य करने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed