Aaj Ka Panchang 3 March 2025 (आज का पचांग 3 मार्च 2025): सोमवार का दिन हिंदू धर्म और ज्योतिष में विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, जिन्हें संहार और सृजन का देवता माना जाता है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से, सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना जाता है, जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य, भावनाओं और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में हो, तो उसे सोमवार का व्रत और भगवान शिव की आराधना करने की सलाह दी जाती है। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना और चावल, दूध, मिश्री तथा सफेद मिठाइयों का सेवन करना शुभ माना जाता है। आज के दिन भगवान शिव के ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आप यहां देखें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 3 March 2025
Aaj Ka Panchang 3 March 2025 (आज का पचांग 3 मार्च 2025)
- संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2081
- माह-फाल्गुन,शुक्ल पक्ष, तिथि- चतुर्थी
- पर्व- सोमवार व्रत
- दिवस - सोमवार
- सूर्योदय-06:55am
- सूर्यास्त-6:17pm
- नक्षत्र- रेवती
- चन्द्र राशि -मेष,स्वामी ग्रह - मंगल
- सूर्य राशि - कुंभ, स्वामी ग्रह-शनि
- करण - वणिज - 07:30 ए एम तक
- योग- शुक्ल, 08:57 ए एम तक
आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत-12:12 से 12:56 दिन
- विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:25pm तक
- गोधुली मुहूर्त--06:25pm से 07:22pm तक
- ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:07am तक
- अमृत काल-06:03am से 07:46am तक
- निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:26तक रात
- संध्या पूजन-06:26 pm से 07:04pm तक
दिशा शूल - पूर्व दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त - राहुकाल - प्रातःकाल 07:30 बजे से 09बजे तक
क्या करें- - आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज भगवान शिव को समर्पित व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। मंदिर में रुद्राभिषेक करें। शिवलिंग उपासना सभी कष्ट को विनाश कर कल्याणकारी फल प्रदान करने वाली है।महादेव दैहिक,दैविक व भौतिक कष्टों को समाप्त करते हैं। आज शिव पुराण का पाठ करने का उत्तम फल है। संपूर्ण भक्ति भाव से घर व मंदिर में भोलेनाथ की उपासना करें। ब्रम्ह मुहूर्त में महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
क्या न करें-असत्य का साथ मत दें।
