Aaj Ka Panchang, 29 October 2022: आज है पंचांग से जानिए लाभ पंचमी के सबसे शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 08:29 AM IST

Aaj Ka Panchang 29 October 2022 in Hindi Today: आज लाभ पंचमी है। पंचांग से जानिए आज के सभी मुहूर्तों के बारे में।

Aaj Ka Panchang 29 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज लाभ पंचमी का व्रत है। 08:14 am के बाद पंचमी है। ज्येष्ठा नक्षत्र है। सूर्य तुला राशि में है। आज लक्ष्मी उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

29.

Aaj Ka Panchang 29 October 2022: आज का पंचांग

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed