Panchang Today: आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, नवरात्रि के तीसरे दिन का देखें पंचांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:09 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 28 September 2022: आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की विधान है। यहां देखें 28 सितंबर 2022, दिन बुधवार का पंचाग विस्तार से। देखें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Panchang Today (आज का पंचांग) 28 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज नवरात्र व्रत की तृतीया है। दुर्गा माता की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। पुष्य नक्षत्र है। आज शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Panchang Today

Panchang Today, Aaj Ka Panchang 28 September 2022

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed