Aaj Ka Panchang 28 November 2024 (आज का पंचांग 28 नवंबर 2024): मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन गुरु प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन पूजा का मुहूर्त 06:20 pm से 07:03pm तक रहने वाला है। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में ही की जाती है। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 28 November 2024 (आज का पंचांग 28 नवंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,पर्व -प्रदोष व्रत
तिथि-त्रयोदशी
दिवस -गुरुवार
सूर्योदय-06:53am
सूर्यास्त-05:25pm
नक्षत्र-चित्रा 07:12am तक फिर स्वाती
चन्द्र राशि -तुला,स्वामी-शुक्र
सूर्य राशि-वृश्चिक,स्वामी=मङ्गल
करण- तैतिल
योग- सौभाग्य
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:56 am से 12:32 pm
2विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:25pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:24pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:09am तक
5अमृत काल-06:03am से 07:41am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:22तक रात
संध्या पूजन-06:20 pm से 07:03pm तक
दिशा शूल-दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तकक्या करें-शुभ मार्गशीर्ष माह की त्रयोदशी तिथि है। आज गुरुवार है पुण्यदायी प्रदोष तिथि है। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।आज भगवान शिव की उपासना अवश्य करें। प्रदोष व्रत बहुत ही पुण्यदायी व संतान को लाभ करता है।भगवान शिव जी के नाम का जप करें। आज व्रत करने से पाप नष्ट होते हैं,पुण्य की प्राप्ति होती है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। गुड़ व तिल का दान करें । प्रदोष को सात अन्न के दान का बहुत महत्व होता है।यह उपवास फलाहारी होता है। आज नव ग्रह के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। आज रुद्राभिषेक की बहुत श्रेष्ठ तिथि है।
क्या न करें-असत्य न बोलें।क्रोध मत करें।
