Aaj ka Panchang 28 March 2023: चैत्र नवरात्रि की सप्तमी आज, जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 28, 2023, 06:22 AM IST

Aaj ka Panchang 28 March 2023 in Hindi : आज चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि है। इस दौरान माता दुर्गा की विधि विधान से पूजा की जाती है। आज मंगलवार है, जो हनुमान जी की उपासना का खास दिन है। आइए पंचांग के अनुसार आज के सभी शुभ और अशुभ मुहूर्त को देखते हैं।

Aaj ka Panchang 28 March 2023 in Hindi: 28 मार्च 2023 का पंचांग सुजीत जी महाराज- आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। चैत्र नवरात्र का पावन व्रत है। मंगलवार है। हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है। आज सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है। घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें व पूर्णिमा का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 28 March 2923

प्रातःकाल पंचांगका दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed