अध्यात्म

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 28 March 2023: आज जन्मांक 07 वालों को मिलेगी बिजनेस में सफलता, यहां जानिए अपना अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 28, 2023, 06:23 AM IST

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 28 March 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 28 मार्च 2023 है। 28 का संयुक्त अंक बेहद खास होने के साथ-साथ धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव , प्रसिद्धि व ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। अपने अंकफल के बारे में विस्तार से यहां जान सकते हैं।

Image

Numerology Horoscope Today, 28 March 2023

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 28 March 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: 28 मार्च 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 28 मार्च 2023 है। 28 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 28-03-2023 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा गुरु व सूर्य का मित्र है। मङ्गल व सूर्य मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01--शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 02 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य ,मित्र ग्रह चन्द्रमा व मङ्गल आपको जाँब में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य-उदर रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय--- चन्द्रमा ,मङ्गल व सूर्य मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय---गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।

स्वास्थ्य-हेल्थ से कष्ट हो सकता है।अन्न दान करें।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 टीचिंग मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यअंक 02 जो कि अंक 03 का मित्र अंक है।आज व्यवसाय में शनि व शुक्र का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु अंक 05 के स्वामी बुध का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रगति है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन केतु,बुध जो कि शुक्र के मित्र ग्रह हैं उनका सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-02 व 03

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 02 व 03 का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 02 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा भी संभावित है। स्वास्थ्य- हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेँगे,तिल का दान करते रहें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article