Aaj Ka Panchang 28 December 2024 (आज का पंचांग 28 दिसंबर 2024): परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज शनिवार है। प्रदोष का पावन व्रत रहें। शिव उपासना करें।यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है।इस व्रत में शिवपुराण के पाठ का बहुत महत्व है। दान पुण्य करें। शंकर परम ब्रम्ह हैं।वह पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं। भोलेनाथ जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। पौष माह में शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है। शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। गंगा स्नान व दान पुण्य करने से सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है ।प्रातःकाल शिव मन्दिर जाएं फिर सायंकाल प्रदोष काल में भगवान शिवलिंग का जलाभिषेक करें।। दान -पुण्य करें। सात अन्न का दान करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 28 December 2024 (आज का पंचांग 28 दिसंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व - प्रदोष,,व्रत -शनि प्रदोष
तिथि-त्रयोदशी
दिवस -शनिवार
सूर्योदय-07:09am
सूर्यास्त-05:25pm
नक्षत्र-अनुराधा 10:15 am तक फिर ज्येष्ठा
चन्द्र राशि -वृश्चिक।स्वामी ग्रह -मङ्गल
सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति
करण- गरज 03:41 pm तक फिर वणिज
योग-शूल 10:25 pm तक फिर गण्ड
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-12:02 pm से 12:44 pm तक2विजय मुहूर्त-02:27pm से 03:29pm तक
3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:23pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:05am तक
5अमृत काल-06:07am से 07:45am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:45से 12:29तक रात
संध्या पूजन-06:23 pm से 07:09pm तक
दिशा शूल-पूर्व दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-प्रातःकाल09 बजे से 10:30 बजे तकक्या न करें-किसी का उपहास मत करें।
