Panchang Today: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज, देखें मां ब्रह्माचारिणी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 11:09 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 27 September 2022: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की विधान है। यहां देखें 27 सितंबर 2022, दिन मंगलवार का पंचाग विस्तार से। देखें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Panchang Today (आज का पंचांग) 27 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज नवरात्र की द्वितीया तिथि है। नवरात्रि में दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आजमंगलवार का व्रत भी है। हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन की जाती है। हस्त नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।

Panchang

Panchang Today, Aaj Ka Panchang 27 September 2022

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed