लाभ पंचमी और खरना आज, पंचांग से जानिए 26 अक्टूबर के दिन का शुभ और अशुभ काल

26 October Ka Panchang: 26 अक्टूबर को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस कारण लाभ पंचमी का पर्व भी आज मनाया जा रहा है। लाभ पंचमी के दिन से ही व्यापारी नए बही खाते की शुरुआत करते हैं। इसके साथ ही छठ पूजा का दूसरा दिन भी आज है। आइए जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है।

26 October Ka Panchang: 26 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अनुकूल है। इसके साथ ही छठ पूजा का दूसरा दिन है। इस दिन खरना है। जिसमें व्रत रखने वाली महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी। खरना का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है। इसके बाद सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। खरना का प्रसाद व्रती को उपवास के लिए तैयार करते हैं।

26 अक्टूबर का पंचांग (1)

26 अक्टूबर का पंचांग

सूर्य और चंद्र का समय

सूर्य आज सुबह 6:29 बजे उदय होगा और शाम 5:41 बजे अस्त होगा। चंद्रमा सुबह 10:44 बजे उदय होगा और रात 8:48 बजे अस्त होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 11 मिनट 57 सेकंड रहेगी, जबकि रात की अवधि 12 घंटे 48 मिनट 43 सेकंड रहेगी। मध्याह्न दोपहर 12:05 बजे होगा।

End of Feed