अध्यात्म

26 October Horoscope: आज इन 6 राशि वालों को होगा भारी फायदा, पढ़ें 26 अक्टूबर का राशिफल

26 October Horoscope: 26 अक्टूबर के दिन रविवार को छठ पूजा का खरना मनाया जाएगा। इसके साथ ही आज लाभ पंचमी का दिन भी है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। यह दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप दैनिक राशिफल के माध्यम से आराम से जान सकते हैं।

Image

26 अक्टूबर का राशिफल

26 October Horoscope: 26 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन, छठ पर्व और लाभ पंचमी का शुभ अवसर है। यह सूर्योपासना का महान उत्सव है, जिसमें उदय और अस्त दोनों समय सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है। आज चंद्रमा और बुध अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल और सूर्य तुला राशि में, राहु कुंभ में, शनि मीन में, गुरु कर्क में, केतु सिंह में और शुक्र कन्या राशि में हैं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें और अन्न दान करें। सभी राशियों के जातक छठ पर्व को पूर्ण श्रद्धा और समर्पण से मनाएं, क्योंकि माता छठ सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

चंद्रमा अष्टम और गुरु चतुर्थ भाव में हैं। करियर में प्रगति के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है। छात्र सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी में दायित्व परिवर्तन की संभावना है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, और प्रेम विवाह के मार्ग बनेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और तिल-कंबल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

शिक्षण, चिकित्सा, आईटी और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। ऑफिस में विवाद की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। शुक्र और बुध गोचर धार्मिक यात्रा से मन को उत्साहित करेंगे। राहु पारिवारिक विवाद दे सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें। नियमित जीवनशैली से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला। भाग्य प्रतिशत: 55%

मिथुन राशि

षष्ठम चंद्रमा थोड़ा शारीरिक कष्ट दे सकता है। शुक्र और बुध बैंकिंग, आईटी और मीडिया में नए अवसर प्रदान करेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध के लिए आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, क्रोध नियंत्रित करें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

उपाय: सूर्य उपासना करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

व्यवसाय में विवाद से बचें। नौकरी में स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन निवेश भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। शेयर बाजार से लाभ संभव है। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। पंचम चंद्रमा छात्रों को लाभ देगा। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और पीले ऊनी वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

सूर्य और गुरु शुभ गोचर में हैं। नौकरी में खुशी रहेगी। चतुर्थ चंद्रमा माता को कष्ट दे सकता है। मानसिक चिंता संभव है। किसी उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन सफल रहेगा, विवाह के लिए प्रयास करें। प्रेमी से असत्य न बोलें।

उपाय: सूर्य उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला। भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि

नौकरी में उन्नति होगी। व्यवसाय में बड़े कार्य के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। तृतीय चंद्रमा सफलता देगा। रुका हुआ सरकारी कार्य पूर्ण होगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। मंगल पेट से संबंधित समस्या दे सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

शुक्र और बुध नौकरी में प्रगति के मार्ग बनाएंगे। व्यवसाय में राहु अच्छे परिणाम नहीं देगा। आत्मबल मजबूत रखें। प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा। सुखद यात्रा मन को तनावमुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। धन निवेश करें।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और नीला। भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

चंद्रमा आपकी राशि में है। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। किसी संत का आगमन हो सकता है। मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। गुरु और चंद्रमा नौकरी में लाभ देंगे। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: विष्णु मंदिर में चार परिक्रमा करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: नारंगी और पीला। भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

व्यय भाव का चंद्रमा और अष्टम गुरु शुभ हैं। चंद्रमा भावुकता देगा। मंगल निर्णय में असमंजस पैदा करेगा। धन खर्च को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक उन्नति का सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी। स्वास्थ्य में त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय: हनुमान जी की उपासना और हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

व्यवसाय में खुशी रहेगी। श्री सूक्त का पाठ व्यवसाय को सही दिशा देगा। नई व्यावसायिक दिशा तय होगी। प्रेम जीवन में भावनाओं से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें और फल-तिल का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि

राशि स्वामी शनि और चंद्रमा सुखद परिवर्तन लाएंगे। राहु स्वास्थ्य में परेशानी दे सकता है। नौकरी में परिवर्तन के लिए सही समय पर निर्णय लें। नकारात्मक सोच से बचें। प्रेम जीवन में रोमांटिक यात्रा मन को प्रसन्न रखेगी।

उपाय: मसूर और गुड़ का दान करें, भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि

नौकरी में प्रगति है। भाग्य भाव में चंद्रमा और मीन में शनि व्यवसाय को सही दिशा देंगे। प्रेम जीवन सुंदर रहेगा। राहु और केतु नसों या हड्डियों से संबंधित समस्या दे सकते हैं।

उपाय: सूर्य उपासना करें, श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें और पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद। भाग्य प्रतिशत: 75%

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article