अध्यात्म

24 November 2024 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग यहां देखें

24 November 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 24 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए इस दिन का पूरा पंचांग।

Image

24 November 2024 Panchang

24 November 2024 Panchang: शुभ मार्गशीर्ष माह की नवमी तिथि है। आज रविवार है। भगवान सूर्य के निमित्त व्रत रहें। गायत्री मंत्र का जप करें। आज भगवान भास्कर की उपासना अवश्य करें। अपने इष्ट के नाम का जप करें। शिव उपासना करने से सूर्य प्रसन्न होते है। धन धान्य की प्राप्ति होती है। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। गुड़ का दान करें। आज सात अन्न के दान का बहुत महत्व होता है। मार्गशीर्ष माह में श्री कृष्ण पूजा बहुत ही श्रद्धा से होती है। आज सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। श्री राम रक्षास्तोत्र का पाठ धन, धान्य ,आरोग्यता व समृद्धि देगा। भगवान विष्णु के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है। इस अनन्य भक्ति से आत्मशक्ति प्राप्त होती है। आज दिन में प्रातःकाल सूर्य को जल दें।

24 नवंबर 2024 पंचांग (24 November 2024 Panchang)

संवत---पिंगला विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,

पर्व -नवमी व्रत

तिथि- नवमी

दिवस -रविवार

सूर्योदय-06:48am

सूर्यास्त-05:24 pm

नक्षत्र-- पूर्वाफाल्गुनी 10:17 pm तक फिर उत्तराफाल्गुनी

चन्द्र राशि -- सिंह

सूर्य राशि- वृश्चिक,स्वामी

करण- तैतिल

योग- वैधृति

24 नवंबर 2024 शुभ मुहूर्त (24 November 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:53am से 12:26 pm तक

विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:27pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:22pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक

अमृत काल-06:03am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41 से 12:21तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:04pm तक

दिशा शूल--पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article