अध्यात्म

इन चार राशि वालों के जीवन में तबाही मचा देगा शुक्र का मकर राशि में गोचर, चेक करें कहीं आपकी राशि तो इनमें नहीं

Shukra Gochar December 2024: शुक्र देव 2 दिसंबर 2024 को शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए शुक्र का ये गोचर किन राशि वालों के लिए अशुभ साबित होगा।

Image

Shukra Gochar December 2024

Shukra Gochar December 2024: पंडित सुजीत जी महाराज अनुसारशुभ ग्रह शुक्र देव का गोचर 02 दिसंबर 2024 की सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि में होने जा रहा है। इस गोचर से जहां कुछ राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इससे नुकसान होने की संभावना रहेगी। 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें शुक्र के गोचर से आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

कर्क राशि

शुक्र के मकर राशि में गोचर से कर्क राशि वालों को पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही, काम में वरिष्ठों से सराहना न मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। आपको अपनी लापरवाही की वजह से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का मकर राशि में प्रवेश ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस दौरान आप तरक्की पाने में सफल नहीं हो पाएंगे। कई क्षेत्रों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ न मिलने की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके और साथी के बीच आपसी समझ की कमी रह सकती है।

तुला राशि

इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आने के साथ-साथ आपको घर-परिवार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज़ बढ़ने की आशंका है। वरिष्ठों के साथ मतभेद हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। रिश्ते में आपसी तालमेल में कमी आ सकती है।

वृश्चिक राशि

आपको किसी यात्रा के दौरान धन हानि हो सकती है। आपका मान-सम्मान वरिष्ठों की नज़रों में कम हो सकता है। आर्थिक जीवन में धन का प्रबंधन सही तरीके से न करने के कारण आपको भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको चेहरे और पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article