Aaj ka Panchang 24 March 2025: आज के पंचांग से जानें चैत्र माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी यहां

Aaj ka Panchang 24 March 2025 (आज का पंचांग 24 मार्च 2025): आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और दि‍न सोमवार का है। ये दिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन देवाधिदेव महादेव और चंद्रमा से जुड़ा होता है। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, क्योंकि भोलेनाथ को चंद्रमा का स्वामी माना जाता है। चल‍िए आज की त‍िथि‍ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को जानते हैं।

Aaj ka Panchang 24 March 2025 (आज का पंचांग 24 मार्च 2025): सोमवार को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है और ये दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को महादेव की पूजा करने से सभी प्रकार के मानसिक और भौतिक कष्ट दूर होते हैं। इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है। शिव पुराण में कहा गया है कि सोमवार का व्रत करने से मनुष्य के जीवन में शांति, सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार का दिन चंद्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। चंद्रमा को मन और भावनाओं का प्रतिनिधि माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में है, तो उसे मानसिक तनाव, अनिश्चितता और अस्थिरता का सामना करना पड़ता है। इस दिन व्रत, पूजा-पाठ और शिव मंत्रों का जाप करने से चंद्र दोष शांत होता है और मन को स्थिरता मिलती है। ऐसे में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और त‍िथि‍ से जुड़ी अन्‍य जानकारियों को जानने के ल‍िए पढ़ें 24 मार्च का पंचांग।

Aaj ka Panchang 24 March 2025 In Hindi

आज का पंचांग 24 मार्च 2025 (Aaj ka Panchang 24 March 2025)

संवत - पिङ्गला विक्रम संवत 2081

End of Feed