Weekly Horoscope 23 March to 29 March: इस सप्ताह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, तो वहीं दान-पुण्य से मिलेगा अन्य को लाभ, पढ़ें 23 मार्च से 29 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 23 March to 29 March (साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च): इस सप्ताह मकर व मीन राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। तुला, मेष व मीन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। कन्या व धनु के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। कन्या व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मिथुन व मकर के लोग स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति करेंगे। चलिए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल की विस्तृत जानकारी।

Weekly Horoscope 23 March to 29 March In Hindi
Weekly Horoscope 23 March to 29 March (साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च): ये सप्ताह सभी राशियों के लिए नई चुनौतियों और अवसरों से भरा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, कुछ राशियों को करियर और जॉब में सफलता मिलेगी, तो कुछ को व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, छात्रों के लिए ये सप्ताह अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि उन्हें शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ राशियों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी, जबकि कुछ को धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये सप्ताह राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कुछ लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, तो कुछ को बीपी, तनाव या अन्य शारीरिक समस्याओं से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। वहीं, गृह निर्माण और संपत्ति से जुड़े कार्यों में भी कुछ राशियों को सफलता मिलेगी। रंगों और ग्रहों का प्रभाव इस सप्ताह भी आपके जीवन में महत्वपूर्ण रहेगा। हर राशि के लिए कुछ विशेष रंग शुभ रहेंगे, जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करेंगे। इसके अलावा, दान-पुण्य करने से आपके कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। ऐसे में यहां देखें 23 मार्च से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च (Weekly Horoscope 23 March to 29 March)
मेष - सप्ताह जॉब में सफलता का है। किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। शुक्रवार व शनिवार को ऑफिस में विवाद की स्थिति परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। गुरुवार व रविवार को अन्न दान करें।
वृष- यह सप्ताह व्यवसाय में विफलता है । जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। घर या जमीन खरीदने का मन बनेगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। बुधवार को किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें। कुम्भ व मकर राशि का सहयोग लें।
मिथुन - इस सप्ताह जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय बहुत अच्छा नहीं रहेगा। जॉब में परिवर्तन की योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि कोणों से आपका मन प्रसन्न रहेगा। हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह धन की समस्या रहेगी।
कर्क - ये सप्ताह छात्रों के लिए सफलता का समय है। जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। गृह निर्माण संबंधित नूतन कार्य आरंभ होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। आर्थिक स्थिति से अप्रसन्न रहेंगे। भगवान हनुमान की पूजा करें। सिंह राशि का सहयोग लें।
सिंह - इस सप्ताह व्यवसाय से हानि हो सकती है। स्वास्थ्य सुख की प्राप्ति होगी। राजनीति से संबंधित लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में संलग्नता का सप्ताह है। भगवान शिव का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।
कन्या - बुधवार व शुक्रवार को वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में समस्या है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। मेष व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। भगवान विष्णु का दर्शन करें। हरा व नीला रंग शुभ है।
तुला - जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शनिवार को राजनीति में विवाद की स्थिति आ सकती है। हरा रंग शुभ है। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लें। व्यवसाय में कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें।
वृश्चिक - इस सप्ताह अपने व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। मकान या जमीन खरीदने का मन बन सकता है। मंगलवार को मेष राशि का मित्र किसी बड़े कार्य में सहयोग कर सकता है।
धनु - इस सप्ताह व्यवसाय में संघर्ष करना होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। वृश्चिक व कन्या राशि के जातक सहयोग करेंगे।
मकर - गृह निर्माण संबंधी बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण करने के प्रयास में सफल रहेंगे। व्यवसाय से संबंधित लोग संघर्ष रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगलवार को बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
कुंभ - इस सप्ताह व्यवसाय पर ध्यान दें। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। तुला व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। प्रतिदिन भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लें।
मीन - इस वीक व्यवसाय में बहुत ही संघर्ष है। जॉब में परिवर्तन का प्रयास रहेगा। धन का व्यय होगा। छात्र सफल रहेंगे। मेष व कर्क राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हूं। मूल रूप से बिहार की रहने वाली हूं और साहित्य, संगीत और फिल्मों में मेरी सबसे ज्यादा दिलचस्पी...और देखें

Surya Grahan 2025: क्या आज ग्रहण लग रहा है, जानिए साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की सही तारीख

May Ank Jyotish 2025: मई में खूब पैसा कमाएंगे इस मूलांक के जातक, हर सपना होगा पूरा, सफलता चूमेगी कदम

Parshuram Ji Ki Aarti, Mantra: ॐ जय परशुधारी...देखें भगवान परशुराम की प्रसिद्ध आरती और मंत्र

Parshuram Jayanti 2025: आज है परशुराम जयंती, जान लें इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Akshaya Tritiya 2025: मां लक्ष्मी की कृपा के लिए इस मुहूर्त में करें अक्षय तृतीया की पूजा, नोट कर लें शहर अनुसार टाइमिंग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited