Aaj Ka Panchang : आज शुक्र प्रदोष व्रत, पंचांग से जानिए भगवान शिव की पूजा विधि और प्रदोष काल का समय

Aaj Ka Panchang 23 October 2026 Panchang: आज 23 अक्टूबर का आश्विन माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष काल क्या होगा, यह आप पंचांग से जान सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 23 October 2026 Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। त्रयोदशी तिथि सूर्यास्त के समय रहने के कारण आज शुक्र प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष काल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाएगी। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा, इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। ध्रुव योग रात 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, फिर व्याघात योग लगेगा। चंद्रमा दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक कुंभ राशि में रहेंगे और इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

Aaj Ka Panchang 23 October 2026 Panchang  23 अक्टूबर का पंचांग

23 अक्टूबर का पंचांग

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

23 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 44 मिनट पर होगा। चंद्रोदय दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त 24 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर रहेगा। आज दिनमान 11 घंटे 17 मिनट 2 सेकंड और रात्रिमान 12 घंटे 43 मिनट 37 सेकंड रहेगा। मध्याह्न का समय दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर होगा।

End of Feed