Aaj Ka Panchang 23 January 2025: आज विष्णु उपासना का भी दिवस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। विष्णु जन कल्याण करते हैं। कृष्ण जी की उपासना से नव ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैं। अपने इष्ट के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा स्नान करें। अपने वजन के बराबर अन्न का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री सूक्त के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। कुम्भ स्नान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। मधु, तिल, बेल पत्र व गंगा जल शिवलिंग को अर्पित करें। पुण्य प्राप्ति का दिवस है।समय निकालकर कुम्भ स्नान का आध्यात्मिक आनन्द लें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता, पिता,वृद्ध ,गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। अब पढ़ें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 23 January 2025
Aaj Ka Panchang 23 January 2025 In Hindi
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-माघ, कृष्ण पक्ष, नवमी
तिथि- नवमी 05:35 pm तक फिर दशमी
दिवस -गुरुवार
सूर्योदय-07:19am
सूर्यास्त-05:34pm
नक्षत्र- विशाखा
चन्द्र राशि - तुला,स्वामी -शुक्र 10:33 pm तक फिर वृश्चिक,स्वामी-मंगल
सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि
करण- गरज 05;38 pm तक वणिज
योग-गण्ड
23 जनवरी 2025 शुभ मुहूर्त
अभिजीत-12:13 pm से 12:53 pm तक
विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:24pm से 07:25pm
ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:09am तक
अमृत काल-06:04am से 07:45am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:24तक रात
संध्या पूजन-06:22 pm से 07:08pm तक
दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 01;30 से 03 बजे तक
