Aaj Ka Panchang, 21 October 2022:कार्तिक माह की एकादशी पर रहेगा ये नक्षत्र, जानें दिन का शुभ मुहूर्त व राहुकाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 06:45 PM IST

Aaj Ka Panchang 21 October 2022 in Hindi Today: 21 अक्टूबर को कार्तिक मास की एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

Aaj Ka Panchang 21 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। 05:25pm के बाद द्वादशी है। आज एकादशी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु को समर्पित यह पावन व्रत बहुत फलित होता है, साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। मघा नक्षत्र है। आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

aaj ka panchang

aaj ka panchang 21 october 2022

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed