Aaj Ka Panchang 20 July 2026: आज राहुकाल के साथ मंडराया 2 अशुभ योग का साया, पंचांग से जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang:​ आज 20 जुलाई 2026, वार सोमवार को 2 अशुभ योग आडल और विडाल बन रहे हैं। साथ ही राहुकाल रहने वाला है। ऐसे में पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? ये जानने के लिए आप आज 20 जुलाई 2026 का पंचांग देख सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 20 July 2026: किसी भी दिन की तिथि, योग, नक्षत्र, करण और मुहूर्त आदि के बारे में पंचांग के जरिए पता चल सकता है। साथ ही पंचांग ग्रहों की स्थिति और दिशाओं आदि की जानकारी देता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 जुलाई 2026 के दिन की शुरुआत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि से हुई है, जो कि सुबह 04:03 मिनट पर समाप्त भी हो गई है। वहीं, इसके बाद अब अष्टमी तिथि चल रही है। इसके अलावा इस वक्त नक्षत्र हस्त है, जो कि शाम 07:09 मिनट पर समाप्त होगा। आज हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। चलिए अब विस्तार से जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर करण, दिशा, ग्रह गोचर और चंद्र मास आदि के बारे में।

आज का पंचांग, 20 जुलाई 2026 का पंचांग

20 जुलाई 2026 का पंचांग

शुभ-अशुभ योग

शिव योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो कि शाम 06:36 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद दिन के अंत तक सिद्ध योग रहने वाला है। इसके अलावा विडाल योग और रवि योग सुबह 11:34 मिनट से शाम 07:09 मिनट तक रहेंगे, जबकि आडल योग सुबह 05:36 से सुबह 11:34 और शाम 07:09 से सुबह 05:36 मिनट तक रहेगा।

End of Feed