Aaj Ka Panchang, 2 November 2022: आज दोपहर में लगेगा राहुकाल, जानें दिन भर के सभी मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 09:24 AM IST

Aaj Ka Panchang 2 November 2022 in Hindi Today: पंचांग से जानिए आज कब से कब तक रहेगा राहुकाल और क्या रहेंगे दिन के शुभ अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 2 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज गणेश जी की उपासना करें। शक्ति उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। आज शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें।

panchang

Aaj Ka Panchang 2 November 2022: आज का पंचांग

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed