अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 19 November 2024: पंचांग से जानिए मार्गशीर्ष महीने की चतुर्थी के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल

Aaj Ka Panchang 19 November 2024 in Hindi: मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 06:45 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 19 November 2024 in Hindi (आज का पंचांग 19 नवंबर 2024): मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन दोपहर के 2 बजकर 45 मिनट तक आद्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 55 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होता है। मंगलवार के दिन राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। अब आइए जानिए आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 19 November 2024 in Hindi (आज का पंचांग 19 नवंबर 2024)

संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,पर्व -चतुर्थी व्रत

तिथि-चतुर्थी

दिवस -मंगलवार

सूर्योदय-06:45am

सूर्यास्त-05:27 pm

नक्षत्र-आद्रा 02:54pm तक फिर पुनर्वसु

चन्द्र राशि -मिथुन स्वामी ग्रह -बुध

सूर्य राशि-वृश्चिक,स्वामी=मङ्गल

करण- बालव05;29pm तक फिर कौलव

योग- साध्य02:54pm तक फिर शुभ

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:55 am से 12:34 pm तक

2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:23pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:25pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:07am तक

5अमृत काल-06:06am से 07:42am तक

6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:21तक रात

संध्या पूजन-06:20 pm से 07:07pm तक

दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या करें-आज पवित्र मार्गशीर्ष माह की चतुर्थी तिथि है। आज श्री गणेश उपासना करें। श्री गणेश जी के नाम का जप करें। मंगलवार व्रत करने व पुण्य करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। बजरंगबली जी की पूजा -अर्चना करें। सुंदरकांड का पाठ करें ।सात अन्न व तिल के दान का बहुत महत्व होता है। मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु के राम व कृष्ण रूप दोनों रूप की पूजा बहुत ही श्रद्धा से होती है।महामृत्युंजय महामंत्र का जप करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ धन,धान्य ,आरोग्यता व समृद्धि के लिए कर सकते हैं। आज मन्दिर में रुद्राभिषेक कर सकते हैं।भगवान विष्णु के नाम का जप करने से पाप नष्ट होते हैं। शिवालय जाएं व जलाभिषेक करें इससे आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है व भगवान भोलेनाथ जी की अनन्य भक्ति व आत्मशक्ति प्राप्त होती है। आज हनुमान चालीसा का 07 पाठ अवश्य करें। मार्गशीर्ष माह में किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान पुण्य करें। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से मनोवांछित सफलता की प्राप्ति होती है।

क्या न करें-पर निंदा से बचें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article